फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   truck driver hit a father daughter riding a bike and died In Bhilai

ट्रक ड्राइवर बना काल: बाप-बेटी को मारी जोरदार टक्कर, घसीटते हुए ले गया बाइक... फिर से फरार

Wed, 26 Apr 2023 07:51 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 26 Apr 2023 07:51 PM IST
सार

दुर्ग के वाईशेप ब्रिज पर एक ट्रक चालक ने बाइक सवार पिता और बेटी को पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन
truck driver hit a father daughter riding a bike and died In Bhilai
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुर्ग जिले के भिलाई शहर में स्मृति नगर चौक पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई। इस घटना में पिता और बेटी की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। शव को अस्पताल में भेज दिया है। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और ट्रक को जब्त कर लिया गया है। 
विज्ञापन


दुर्ग के वाईशेप ब्रिज पर एक ट्रक चालक ने बाइक सवार पिता और बेटी को पीछे से टक्कर मार दी। बाइक पर पिता और बेटी दुर्ग से नेहरू नगर की तरफ जा रहे थे। वो लोग जैसे ही वाईशेप ब्रिज के ऊपर चढ़ रहे थे तभी पीछे से तेज रफ्तार ट्रक CG 08 AV 8797 ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक सवार बेटी और पिता सड़क पर ही गिर गए।  ट्रक ने दोनों को पीछे से टक्कर मरते हुए कुछ दूरी तक घसीटा भी।
विज्ञापन


घटना के समय ट्रक चालक ने ट्रक को नहीं रोका और बाइक को घसीटते हुए काफी दूरी तक ले गया। बाइक ट्रक में फंस गई, जिसकी वजह से ट्रक चालक आगे नहीं बढ़ सका। इसके बाद ड्राइवर ट्रक को वहीं छोड़कर भाग गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। उसने दोनों के शवों को कब्जे में लिया और अस्पताल के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के लिए बता दें कि दोनों मृतक भिलाई के सेक्टर 4 के रहने वाले थे। जिसकी शिनाख्त पी अंजली 22 वर्ष और  पी वैकेंट राव 48 वर्ष के रूप में हुई है। दोनों दुर्ग से भिलाई अपने घर जा रहे थे। इस दौरान ब्रिज के बीच में ट्रक ने पीछे से बाइक को टक्कर मार दी। फिलहाल, मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed