दंतेवाड़ा: पहली के साथ मिलकर दूसरी पत्नी की हत्या की कोशिश, प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, दोनों आरोपी गिरफ्तार
दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल थाना क्षेत्र में पति ने अपनी दूसरी पत्नी को सिर्फ इसलिए मारने की कोशिश की,क्योंकि उसने अपने हिस्से की जमीन को दूसरे को दे रखा था।
विस्तार
मामले के बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके बर्मन ने बताया कि 9 अगस्त की रात पीड़िता अपने मकान में अकेली सोई थी कि तभी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा पीड़िता को अर्धनग्न कर उसके गुप्तांग में हमलाकर फरार हो गया। जिसकी रिपोर्ट परिजनों ने 11 अगस्त को किरंदुल थाने में दर्ज कराया, प्रार्थी लखमा कुंजाम 39 वर्ष व उसकी पत्नी कुमे कुंजाम 35 वर्ष से पूछताछ किया गया। पूछताछ पर बार बार दोनों अपना बयान बदलने से पुलिस को संदेह होने लगा तथा आसपड़ोस में पूछताछ करने के बाद पुलिस ने दुबारा प्रार्थी से पूछताछ किया, जहाँ कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि पीड़िता अपने हिस्से का जमीन किसी और कमाने के लिये दी थी साथ ही प्रार्थी को पीड़िता अपने पास नहीं आने देती थी, जिसके रंजिश के चलते लखमा ने अपनी पहली पत्नी कुमे के साथ मिलकर पीड़िता को जान को मारने की नियत गमछा से गला दबाकर मारने की कोशिश किये एवं गुप्तांग में ठोस वस्तु डाल दिया, पीड़िता को मृत समझ कर दोनों आरोपी उसी अवस्था में छोड़कर चले गये, आरोपियों द्वारा अपना अपराध कबूल करने पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।