फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Tribal leader Amarjeet Bhagat sworn in CM Bhupesh Baghel Cabinet

सीएम भूपेश बघेल के मंत्रिमंडल में विस्तार, आदिवासी नेता अमरजीत भगत ने ली शपथ

Sat, 29 Jun 2019 09:19 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: आसिम खान Updated Sat, 29 Jun 2019 09:19 PM IST
विज्ञापन
Tribal leader Amarjeet Bhagat sworn in CM Bhupesh Baghel Cabinet
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई

छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राज्य के 13वें मंत्री के रूप में आदिवासी नेता अमरजीत भगत ने मंत्री पद की शपथ ली। राजधानी रायपुर स्थित राजभवन के दरबार हाल में आज शाम सरगुजा इलाके के सीतापुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक अमरजीत भगत ने मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

विज्ञापन


विज्ञापन



51 वर्षीय भगत राज्य के 13वें मंत्री हैं। भगत राज्य के प्रमुख आदिवासी नेता माने जाते हैं। वह वर्ष 2003 से लगातार सीतापुर विधानसभा सीट से कांग्रेस से विधायक हैं। कभी पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के करीबी रहे भगत ने जोगी द्वारा अलग पार्टी बनाने के बाद भी कांग्रेस नहीं छोड़ी। वह अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में 15 वर्षों से सत्ता से दूर कांग्रेस ने बीते विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराकर सत्ता प्राप्त की है। राज्य विधानसभा में कांग्रेस की 90 में से 68 सीटें हैं। विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भूपेश बघेल ने बीते दिसंबर माह की 17 तारीख को मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। इस दौरान मुख्यमंत्री की दौड़ में शामिल रहे टी एस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू ने भी मंत्री पद की शपथ ली थी। 


वहीं 25 दिसंबर को मुख्यमंत्री बघेल ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था। इस दौरान नौ विधायकों रवीन्द्र चौबे, प्रेमसाय सिंह टेकाम, मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, शिव कुमार डहरिया, महिला विधायक अनिला भेंडिया, जयसिंह अग्रवाल, गुरू रूद्र कुमार और उमेश पटेल ने मंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं एक पद रिक्त छोड़ दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed