फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Trees are being cut for illegal occupation in Korba helipad nursery

CG: कोरबा में हेलीपैड नर्सरी पर अवैध कब्जे का खेल, पेड़ कटने से खतरे में ऑक्सीजन जोन; प्रशासन मौन

Tue, 29 Apr 2025 06:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Tue, 29 Apr 2025 06:13 PM IST
सार

कोरबा की हेलीपैड नर्सरी में अवैध कब्जे के लिए पेड़ काटे जा रहे हैं और रातों-रात खुदाई हो रही है। अवैध कब्जे के लिए ईंटों से भरा एक ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर चालक ने किसी तरह ट्रैक्टर को सीधा कर उसे मौके से लेकर भाग गया।

विज्ञापन
Trees are being cut for illegal occupation in Korba helipad nursery
कोरबा की हेलीपैड नर्सरी में पेड़ों की कटाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरबा के हृदय स्थल घंटाघर के समीप स्थित हेलीपैड नर्सरी में अवैध कब्जे का खेल लगातार जारी है। बीती रात अवैध कब्जे के लिए ईंटों से भरा एक ट्रैक्टर पलट गया। ट्रैक्टर चालक ने किसी तरह ट्रैक्टर को सीधा कर उसे मौके से लेकर भाग गया। इस घटना के साथ-साथ नर्सरी और आसपास के जंगल में कई छोटे-बड़े पेड़ों की कटाई की गई है। कब्जाधारियों ने मशीनों से रातों-रात खुदाई कर घर बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हेलीपैड नर्सरी, जिसे ऑक्सीजन जोन घोषित किया गया है, पर्यावरण संरक्षण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। पहले भी इस क्षेत्र में कब्जे की कोशिशें हो चुकी हैं, जिनका स्थानीय सामाजिक संगठनों, पूर्व पार्षद शैलेंद्र सिंह और वर्तमान पार्षद पति ने विरोध किया था। उनकी शिकायतों पर कार्रवाई भी हुई, लेकिन जमीन दलाल फिर से सक्रिय हो गए हैं। शैलेंद्र सिंह ने इस बार भी जिला कलेक्टर और नगर निगम में शिकायत दर्ज की है।
विज्ञापन


नर्सरी को बचाने के लिए पहले तारबंदी की गई थी, लेकिन कब्जाधारियों ने तार काटकर आने-जाने का रास्ता बना लिया। अब वहां मशीनों से खुदाई और ईंट-रेत का परिवहन जारी है। यह न केवल सरकारी जमीन पर अतिक्रमण है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी गंभीर खतरा है। हेलीपैड नर्सरी क्षेत्र सुबह के समय शहरवासियों के लिए व्यायाम, दौड़, टहलने और क्रिकेट खेलने का प्रमुख स्थल है। स्थानीय लोगों ने नर्सरी को बचाने के लिए कई बार आंदोलन भी किए हैं। फिर भी, अवैध कब्जे रुकने का नाम नहीं ले रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जरूरी कदम
.
अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।
. नर्सरी में हो रही पेड़ों की कटाई को तत्काल रोका जाए।
. सरकारी जमीन की सुरक्षा के लिए प्रभावी निगरानी और तारबंदी सुनिश्चित की जाए।
. ऑक्सीजन जोन को बचाने के लिए स्थानीय प्रशासन तुरंत कदम उठाए।

यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो यह पर्यावरणीय महत्व का क्षेत्र धीरे-धीरे अतिक्रमण की भेंट चढ़ जाएगा, जिससे कोरबा का ऑक्सीजन जोन खतरे में पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed