{"_id":"669fa3aa89833522ca054d38","slug":"transformer-blast-causes-stampede-in-hostel-four-girls-injured-in-sukma-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sukma: ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से छात्रावास में मची भगदड़, चार बच्चियां हुई घायल, मौके पर पहुंचे आला अफसर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sukma: ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने से छात्रावास में मची भगदड़, चार बच्चियां हुई घायल, मौके पर पहुंचे आला अफसर
Tue, 23 Jul 2024 06:07 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा (छत्तीसगढ़)
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 23 Jul 2024 06:07 PM IST
सार
सुकमा जिला मुख्यालय में स्थित एकलव्य कन्या छात्रावास के नजदीक ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने के बाद मची भगदड़ में चार बच्चियां घायल हो गई जिन्हें सुकमा जिला अस्पताल लाया गया। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही आला अफसर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल बच्चियां
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुकमा जिला मुख्यालय में स्थित एकलव्य कन्या छात्रावास के नजदीक ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने के बाद मची भगदड़ में चार बच्चियां घायल हो गई जिन्हें सुकमा जिला अस्पताल लाया गया। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही आला अफसर मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
बता दें कि सुकमा जिला मुख्यालय के कुम्हाररास के पास स्थित एकलव्य कन्या छात्रावास के नजदीक देर शाम ट्रांसफार्मर ब्लास्ट होने के बाद छात्रावास में भगदड़ मच गई । इस दौरान कई बच्चे भगदड़ में घायल हो गए जिनमें से चार बच्चों को सुकमा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया बता दे की इस घटना में घायल सभी छात्राएं सुरक्षित है । वही घटना के ठीक बाद मौके पर डिप्टी कलेक्टर एसडीएम सहायक आयुक्त और ट्राइबल विभाग के कर्मचारी पहुंचे और घटना की जानकारी ली ।
विज्ञापन
सुकमा के जिला अस्पताल के सिविल सर्जन अभय तोमर ने बताया कि इस घटना में घायल चार बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां घायलों का इलाज किया गया चारों बच्चों को हल्की सामान्य चोट आई थी फिलहाल सब ठीक है । बच्चे घबराए हुए थे इस वजह से उन्हें में एडमिट रखा गया।
विज्ञापन