{"_id":"66ab41bd4219ce98540562ef","slug":"trains-stopped-in-jagdalpur-due-to-martyrdom-week-of-naxalites-2024-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: जगदलपुर में शहीदी सप्ताह मना रहे नक्सली, सुरक्षाबल अलर्ट; कई ट्रेनों को रोका गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: जगदलपुर में शहीदी सप्ताह मना रहे नक्सली, सुरक्षाबल अलर्ट; कई ट्रेनों को रोका गया
Thu, 01 Aug 2024 01:40 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 01 Aug 2024 01:40 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ में नक्सली शहीदी सप्ताह मना रहे हैं। इसी के चलते ट्रेनों के परिचालन को रोका गया है। वहीं, फोर्स को भी अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नक्सली अपने नक्सली भाइयों की मौत को लेकर हर वर्ष 28 जुलाई से 3 अगस्त तक शहीदी सप्ताह मनाते हैं। इस बार भी नक्सली शहीदी सप्ताह मना रहे हैं, जिसके चलते फोर्स को अलर्ट कर दिया गया है। रेल प्रशासन ने परिचालन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त की है। वहीं, पैसेंजर ट्रेन को रोक भी दिया गया है।
विज्ञापन
वाणिज्यिक प्रबंधक के संदीप ने बताया कि केके रेल लाइन पर नक्सलियों का खौफ हमेशा से देखा जाता है, जिसको ध्यान में रखते हुए एक से आठ अगस्त तक आवागमन प्रभावित रहेगा। विशाखापट्टनम-किरंदुल पैसेंजर ट्रेन भी दंतेवाड़ा में रोकी जाएगी। दंतेवाड़ा से किरंदुल के बीच ट्रेन सुविधा नहीं मिलेगी। नाईट एक्सप्रेस का परिचालन भी दंतेवाड़ा तक ही किया जाएगा। सुरक्षा कारणों को ध्यान में रखते ईको रेलवे ने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन