{"_id":"67e6c23eb7a7b20a6505cab7","slug":"train-run-for-nava-raipur-from-31-march-collector-took-a-trial-run-from-van-before-pm-modi-visit-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवा रायपुर के लिये 31 मार्च से चलेगी ट्रेन: पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाने से पहले कलेक्टर ने लिया वैन से ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवा रायपुर के लिये 31 मार्च से चलेगी ट्रेन: पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाने से पहले कलेक्टर ने लिया वैन से ट्रायल
Fri, 28 Mar 2025 09:07 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Fri, 28 Mar 2025 09:07 PM IST
सार
Raipur to Abhanpur train : यात्रियों को तीन दिन बाद नवा रायपुर के लिये नियमित रूप से ट्रेन की सुविधा मिलनी शुरू हो जायेगी।
विज्ञापन
पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाने से पहले कलेक्टर ने लिया वैन से ट्रायल
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Raipur to Abhanpur train : यात्रियों को तीन दिन बाद नवा रायपुर के लिये नियमित रूप से ट्रेन की सुविधा मिलनी शुरू हो जायेगी। नई रेल सेवा की शुरुआत पीएम नरेंद्र मोदी 30 मार्च को हरी झंडी दिखाकर करेंगे। रायपुर से नवा रायपुर होते हुए अभनपुर तक पहली मेमू ट्रेन चलाई जायेगी। पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाने से पहले रायपुर कलेक्टर, एसएसपी और डीआरएम ने इसका जायजा लिया। कलेक्टर ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ वैन से यात्रा कर रेलवे ट्रैक और अन्य सुविधाओं की जांच की।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अभनपुर से रायपुर तक निरीक्षण वैन से यात्रा कर रेलवे ट्रैक और अन्य सुविधाओं की पूरी तरह से जांच की। कार्यक्रम स्थल का दौरा कर तैयारियों का भी जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर लोगों के बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक (रायपुर) दयानंद ने कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि इस नई रेल सेवा के शुरू होने से यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। एसएसपी डॉ लाल उम्मेद सिंह ने कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के लिये पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया है।
विज्ञापन
ये हैं ट्रेन का स्टॉपेज
नई रेल सेवा के तहत रायपुर से अभनपुर के बीच मेमू ट्रेन चलाई जाएगी। ट्रेन रायपुर आरवी ब्लॉक हाट से शुरू होकर , मंदिर हसौद, उद्योग नगर, सीबीडी, मेला ग्राउंड केंद्री और अभनपुर रेलवे स्टेशन तक जायेगी। इस सिलसिले में नया रायपुर अटल नगर में तैयार किए गए सीबीडी रेलवे स्टेशन में यात्रियों को आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
नई रेल सेवा से रायपुर और अभनपुर के बीच रेल आवागमन आसान हो जायेगी, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी और बेहतर सुविधा मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 30 मार्च 2025 को शाम साढ़े चार बजे इस बहुप्रतीक्षित मेमू ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इसके बाद 31 मार्च से यात्रियों को नियमित रूप से ये ट्रेन मिलेगी।
ये रहे मौजूद
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के सीईओ कुमार विश्वरंजन,अपर मंडल रेल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अवधेश कुमार त्रिवेदी सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।