फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Train cancel News: Attention railway passengers; Many trains cancelled in Chhattisgarh

Train cancel News: रेलवे यात्री ध्यान दें; छत्तीसगढ़ से होकर चलने वाली कई ट्रेनें रद्द, यहां देखें शेड्यूल

Tue, 21 Nov 2023 05:36 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 21 Nov 2023 05:36 PM IST
सार

Train cancel News: रेलवे प्रशासन की ओर से रेल मंडलों में अधोसंरचना विकास कार्य किया जा रहा है। इसे लेकर कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। इसकी वजह से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन
Train cancel News: Attention railway passengers; Many trains cancelled in Chhattisgarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Train cancel News: रेलवे प्रशासन की ओर से रेल मंडलों में अधोसंरचना विकास कार्य किया जा रहा है। इसे लेकर कई ट्रेनें रद्द की गई हैं। इसकी वजह से रेल यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसी क्रम में ईस्ट कोस्टर रेलवे के संबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत सरल संबलपुर क्षेत्र में ब्लॉक लेकर कुछ काम किया जाएगा। इसके वजह से टिटलागढ़ से बिलासपुर चलने वाली दो ट्रेनों को रद्द किया गया है।

विज्ञापन


रेलवे प्रशासन की ओर से संबलपुर रेल मंडल के अंतर्गत सरल संबलपुर क्षेत्र में ब्लॉक लेकर कुछ काम किया जाएगा। इस काम को 21 से 26 नवंबर तक काम किया जाएगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ ट्रेनों का परिचालन बीच में ही समाप्त हो जाएगी, जो कि लगातार 21 से 26 नवंबर तक कई ट्रेनें बीच में समाप्त होगी, तो कई ट्रेनें रद्द रहेगी। 
विज्ञापन


बीच में समाप्त होने वाली गाडियां-

  • 21, 22, 23, 25 और 26 नवंबर को टिटलागढ़ से चलने वाली 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर स्पेशल संबलपुर में समाप्त होगी। यह गाड़ी संबलपुर से 08264 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर स्पेशल बनकर टिटलागढ़ के लिए रवाना होगी ।  
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • 21, 22, 23, 25 और  26 नवंबर को 08263/08264 टिटलागढ़-बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर संबलपुर और रेंगाली के बीच रद्द रहेगी।


दूसरी ओर दो दिनों के लिए रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी 
Indian Railways: रेलवे ने गरीब रथ एक्सप्रेस की रद्द होने की तारीख में संशोधन किया है। लखनऊ से रायपुर चलने वाली गरीब रथ ट्रेन को पहले 2 दिसंबर को रद्द करने का फैसला लिया गया था, लेकिन इस ट्रेन को अब एक दिसंबर को रद्द रहेगी। दरअसल, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत चंदिया रोड स्टेशन में प्री एनआई और एनआई कमिशनिंग तहत तीसरी लाइन कनेक्टीविटी का काम करने की घोषना की गई है । इस वजह से दो ट्रेन को रद्द किया गया है। 



रेलवे प्रशासन की ओर से अधोसंरचना विकास के कामों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में अधोसंरचना विकास के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल के अंतर्गत चंदिया रोड स्टेशन प्री एनआई और एनआई कमिशनिंग के तहत तीसरी लाइन कनेक्टीविटी का काम 25 नवंबर से 4 दिसंबर तक किया जाने की घोषणा की गई थी। इस वजह से दो ट्रेन को रद्द किया गया है। इस काम के पूरा होते ही ट्रेनों की  परिचालन में गतिशीलता आएगी।

रद्द होने वाली ट्रेनें 

  • 1 दिसंबर के स्थान पर यह गाड़ी 30 नवंबर को लखनऊ से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
  • 2 दिसंबर के स्थान पर यह गाड़ी 1 दिसंबर को रायपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12536 रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस रद्द रहेगी।


बिलासपुर झारसुगुड़ा चौथी रेल लाइन परियोजना के अंतर्गत ईब नदी पर निर्माणाधीन रेलवे पुल का सुंदर नजारा दिख रहा है। बिलासपुर और झारसुगुड़ा के बीच 206 किलोमीटर की चौथी रेल लाइन निर्माण किया गया है। यह लगभग 2 हजार 100 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। इस परियोजना में अब तक ब्रजराजनगर-लजकुरा, चांपा-सारागांव, लजकुरा-बेलपहाड़, झाराडीह-खरसियां-राबर्ट्सन, हिमगीर-बेलपहाड़, ब्रजराजनगर-झारसुगुड़ा, गतौरा-जयरामनगर-लटिया एवं जामगा-हिमगिर स्टेशनों के मध्य लगभग 100 किलोमीटर से अधिक चौथी रेल लाइन का निर्माण काम पूरा लिया गया है ।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed