ओडिशा में ट्रेन हादसा: छत्तीसगढ़ में शोक की लहर, CM समेत कई नेताओं ने जताया गहरा दुख, कहा-हरसंभव मदद को तैयार
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ओडिशा के बालासोर के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास हुए ट्रेन हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार बेहद दुखद है। ईश्वर दुर्घटना में दिवंगतजनों की आत्मा को शांति दें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने ओडिशा के बालासोर के बहानागा रेलवे स्टेशन के पास हुए ट्रेन हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि दुर्घटनाग्रस्त होने का समाचार बेहद दुखद है। ईश्वर दुर्घटना में दिवंगतजनों की आत्मा को शांति दें। घायलों के स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। ईश्वर सबके परिजनों को हिम्मत दे।
सीएम भूपेश ने आज सुबह ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मोबाइल पर चर्चा की है। सीएम बघेल ने ओडिशा के बालासोर जिले में हुए ट्रेन हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने ओडिशा के सीएम से कहा कि छत्तीसगढ़ की ओर से ओडिशा को हरसंभव मदद की जायेगी। छत्तीसगढ़ के लोग हताहतों के परिजनों के दुख में साथ खड़े हैं। घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं।
मुख्यमंत्री श्री #भूपेश_बघेल ने ओडिशा के मुख्यमंत्री श्री #नवीन_पटनायक से दूरभाष पर की चर्चा।
विज्ञापन विज्ञापन
- श्री बघेल ने #बालासोर जिले में हुए ट्रेन हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए, अपनी संवेदना प्रकट की और कहा कि समूचा छत्तीसगढ़ हताहतों के परिजनों के दु:ख में साथ खड़ा है, हम घायलों के… — CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) June 3, 2023
पूर्व सीएम डॉ. रमन ने कहा कि रेल दुर्घटना की खबर विचलित करने वाली है। मृतकों की आत्मा को शांति और शोक-संतप्त परिजनों को धैर्य प्राप्त हो ऐसी कामना करता हू। इस रेल दुर्घटना में घायल हुए लोगों को परमात्मा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
उड़ीसा में हुई रेल दुर्घटना की खबर विचलित करने वाली है, इस दुःखद घटना में दिवंगत हुए 50 लोगों की आत्मा को शांति और शोक-संतप्त परिजनों को धैर्य प्राप्त हो ऐसी कामना करता हूँ।
— Dr Raman Singh (@drramansingh) June 2, 2023
इस रेल दुर्घटना में घायल हुए लोगों को परमात्मा शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बालासोर दुर्घटना में मृतकों को श्रद्धासुमन अर्पित किया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। साथ ही छत्तीसगढ़ भाजपा ने आज अपने सारे कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।
पड़ोसी राज्य ओडिशा के #बालासोर में हुई भीषण ट्रेन दुर्घटना को देखते हुए, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय @ArunSao3 जी ने आज के अपने सारे राजनितिक कार्यक्रम रद्द कर दिये हैं!
— Office Of Arun Sao (@OfficeofArunSao) June 3, 2023
दुःख की इस घड़ी में छत्तीसगढ़ भाजपा परिवार शोक संतृप्त परिवार के साथ है। ईश्वर शोक संतृप्त परिवार… https://t.co/QvPy5OVl6U
नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि रेल दुर्घटना का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है। ईश्वर से शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहन करने की क्षमता प्रदान करने और घायलों की कुशलता एवं शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
बृजमोहन अग्रवाल ने रद्द किए जनसंपर्क कार्यक्रम
इस घटना से आहत रायपुर दक्षिण बीजेपी विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने आज रायपुर दक्षिण संजय नगर में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। वहीं देशभर में भी बजेपी के होने वाले सारे कार्यक्रम को रद्द किया गया है। दरअसल, पीएम मोदी के नौ साल पूरे होने पर आज बीजेपी का विशेष कार्यक्रम था, जो कि इस हादसे के चलते सभी कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है।
जानें क्या हुआ था
बता दें कि ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार की शाम 7 बजे हुए ट्रेन हादसों में खबर लिखे जाने तक 288 लोग मारे गए तो वहीं 850 के करीब घायल हैं। यह हादसा भारत में आजादी के बाद से हुए घातक ट्रेन हादसों में से एक है। शालीमार-चेन्नई कोरोमंडल एक्सप्रेस के 10-12 डिब्बे पटरी से उतरकर विपरीत ट्रैक पर गिर गया। वहीं पटरी से उतरे उन डिब्बों में विपरित दिशा से आ रही यशवंतपुर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन जा टकराई। इससे यशवंतपुर से हावड़ा जाने वाली ट्रेन के भी 3-4 डिब्बे पटरी से बाहर हो गए। इस दौरान तीसरे ट्रैक पर खड़ी मालगाड़ी से जा टकराई।