{"_id":"680f487cc8cc90c1df0bc35d","slug":"trailer-worth-rs-10-lakh-stolen-from-gohdipa-parking-yard-2025-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़: गोहडीडीपा पार्किंग यार्ड से 10 लाख का ट्रेलर चोरी, शिकायत के बाद अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़: गोहडीडीपा पार्किंग यार्ड से 10 लाख का ट्रेलर चोरी, शिकायत के बाद अज्ञात चोर की तलाश में जुटी पुलिस
Mon, 28 Apr 2025 02:51 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 28 Apr 2025 02:51 PM IST
सार
रायगढ़ के गोहडीडीपा पार्किंग यार्ड से 10 लाख रुपये की ट्रेलर चोरी हो गया। घरघोड़ा पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन
घरघोड़ा थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
घरघोड़ा थाना क्षेत्र में गोहडीडीपा पार्किंग यार्ड से एक ट्रेलर चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
आशीष सिंह जोगी (28) ने घरघोड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि गोहडीडीपा एफसीआई गोदाम के पास स्थित पार्किंग यार्ड में अराध्य कोल साइजिंग कंपनी के 15-20 और डब्ल्यूसीपीएल कंपनी के 20-25 ट्रेलर खड़े थे। इस यार्ड की देखरेख सुपरवाइजर संजय कोयल उर्फ पांडू करते हैं, जहां ट्रेलरों की मरम्मत भी होती है।
विज्ञापन
23 अप्रैल की रात करीब 11:30 बजे अज्ञात चोर ने ट्रेलर (क्रमांक CG-12 S 6237) कीमत लगभग 10 लाख रुपये को सीधे चालू कर चुरा लिया। आसपास तलाश करने के बावजूद ट्रेलर का पता नहीं चला। आशीष की शिकायत पर घरघोड़ा पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन