फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Trailer hits passenger bus going from Jarhi to Bilaspur falls into 20 feet deep ditch

Road Accident: जरही से बिलासपुर जा रही यात्री बस में ट्रेलर ने मारी टक्कर, 20 फिट गहरी खाई में गिरी; कई घायल

Thu, 08 Aug 2024 03:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सूरजपुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 08 Aug 2024 03:07 PM IST
सार

सूरजपुर जिले में यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई। बस और ट्रेलर वाहन सड़क किनारे 20 फीट नीचे खाई में जा गिरा। इस दौरान कई यात्री घायल हो गए।

विज्ञापन
Trailer hits passenger bus going from Jarhi to Bilaspur falls into 20 feet deep ditch
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत मोरगा चौकी इलाके में नेशनल हाइवे-130 के ग्राम पुटा ताराघाट के पास यात्रियों से भरी बस और ट्रेलर में ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई। बस और ट्रेलर वाहन सड़क किनारे 20 फीट नीचे खाई में जा गिरा। पहले यात्री से भरी बस गिरी, उसके बाद ट्रेलर उसके ऊपर जा गिरा। इस हादसे के बाद यात्रियों से भरी बस में चीखपुकार मच गई और देखते ही देखते राहगीरों के भीड़ एकत्रित हो गई।

विज्ञापन


बस में लगभग 35 लोग सवार थे, जहां कुछ लोग किसी तरह अपने से कांच तोड़ बाहर निकल आए। वहीं, कई लोग बस के अंदर ही फंसे रहे। घटना की सूचना मिलते ही 112 और मोरगा चौकी पुलिस मौके पहुंची और बस में फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला। इस दौरान बस में कटघोरा वार्ड नंबर-3 निवासी एक 30 वर्षीय युवती अंजू रात्रे फंसी हुई थी, जिसे बाहर निकालने के लिए गैस कटर और अन्य उपकरणों का उपयोग कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। 
विज्ञापन


चौकी प्रभारी नवीन पटेल और 112 की टीम ने काफी मशक्कत के बाद युवती को बाहर निकाला, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। एंबुलेंस की मदद से पूरी उपरोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए रवाना किया गया। बताया जा रहा है कि यात्रियों से भरी जनता बस सूरजपुर से बिलासपुर की ओर जा रही थी। इस दौरान ट्रेलर वाहन ने ओवरटेक करने के फेर में बस को टक्कर मार दी और अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरगा चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही वह घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को किसी तरह बाहर निकाला। वहीं, बस में फंसी युवती का चार घंटे तक रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाल लिया गया है। बस में सवार लगभग 12 लोगों को चोंटे आई हैं, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वहीं, दूसरी बस में यात्रियों को बैठकर रवाना किया गया। हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और ओवरटेक को माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed