फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Trailer crushes young man riding scooter in Janjgir Champa

Road Accident: कोयला लोड ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवक को कुचला, वाहन जब्त; चालक फरार

Sun, 15 Sep 2024 09:01 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Sun, 15 Sep 2024 09:01 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवक को कुचल दिया। चालक मौके से फरार हो गया। वाहन को पुलिस ने जब्त किया है।
 

विज्ञापन
Trailer crushes young man riding scooter in Janjgir Champa
Accident Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बालौदा थाना क्षेत्र के जवलपुर गांव में कोयला लोड ट्रेलर ने स्कूटी सवार युवक कुचल दिया। हादसे में युवक हरिराम खैरवार की मौत हो गई। ट्रेलर को पुलिस ने जब्त किया है। चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, रविवार की देर शाम 6:20 बजे स्कूटी सवार हरीराम खैरवार (40) को ट्रेलर ने अपनी चपेट में लिया। ट्रेलर के चक्के में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर बलौदा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने शव को उठाने नहींदिया। उनका कहना है कि परिजनों के आने के बाद ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। 
विज्ञापन


पुलिस ने किसी तहत से ग्रामीणों को समझाया और शव को एंबुलेस में रखा गया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। घटना के बाद ट्रेलर वाहन को छोड़ कर चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed