{"_id":"691daef8a759b1efe70b8317","slug":"tragic-road-accident-in-sakti-dj-operator-dies-after-bike-collides-with-railing-one-seriously-injured-in-sakt-2025-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"सक्ती में दर्दनाक सड़क हादसा: रेलिंग से बाइक टकराने से डीजे ऑपरेटर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, पसरा मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सक्ती में दर्दनाक सड़क हादसा: रेलिंग से बाइक टकराने से डीजे ऑपरेटर की मौत, एक गंभीर रूप से घायल, पसरा मातम
Wed, 19 Nov 2025 05:47 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ती
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 19 Nov 2025 05:47 PM IST
सार
सक्ती जिले मे मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि दोनों घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान दोनों युवक हादसे का शिकार हो गए।
विज्ञापन
सड़क हादसे डीजे ऑपरेटर की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सक्ती जिले मे मंगलवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। बताया जा रहा है कि दोनों घर वापस जा रहे थे। इसी दौरान दोनों युवक हादसे का शिकार हो गए। घटना जैजैपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़सरा की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम तुषार निवासी दीपक चंद्रा और मनोज चंद्रा डीजे संचालन का काम करते हैं।
विज्ञापन
दोनों निजी कार्य से कचंदा गए थे और शाम को लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। बोड़सरा गांव के पास तालाब किनारे स्थित अंधे मोड़ पर दोनों युवक सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन को साइड देने की कोशिश कर रहे थे, इसी दौरान उनकी दोपहिया वाहन सड़क किनारे रेलिंग से जोरदार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही दीपक चंद्रा ने दम तोड़ दिया। वहीं, मनोज चंद्रा को गंभीर गले की चोट आने के चलते प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रेफर कर दिया गया है। दीपक चंद्रा की मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। दो छोटे बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, जिससे पूरे गांव में मातम छा गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन