{"_id":"69c500a9e5ebd5113a0604ab","slug":"tragic-road-accident-in-abhanpur-bike-rider-dies-on-the-spot-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवा का कहर: अभनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईवा का कहर: अभनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार की मौके पर मौत
Thu, 26 Mar 2026 03:19 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 26 Mar 2026 03:19 PM IST
सार
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर ऐसे हादसे अब आम हो चुके हैं। गरियाबंद और धमतरी जिलों से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन लगातार जारी है। भारी भरकम हाईवा वाहन इसी रास्ते से रायपुर की ओर आते-जाते हैं, जिससे सड़क पर खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अभनपुर क्षेत्र के गोबरानवापारा में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार रेत से भरे हाईवा की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा चंपारण चौक के पास हुआ, जहां प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हाईवा ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि व्यक्ति वाहन के नीचे फंस गया और चालक ने उसे करीब 200 फीट तक घसीट दिया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के मुताबिक दृश्य बेहद भयावह था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है और पुलिस आसपास के इलाकों में उसकी पहचान के प्रयास कर रही है। मामले की जांच जारी है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर ऐसे हादसे अब आम हो चुके हैं। गरियाबंद और धमतरी जिलों से अवैध रेत उत्खनन और परिवहन लगातार जारी है। भारी भरकम हाईवा वाहन इसी रास्ते से रायपुर की ओर आते-जाते हैं, जिससे सड़क पर खतरा बना रहता है। स्थानीय नागरिकों ने कई बार प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है, लेकिन अब तक ठोस कदम नहीं उठाए गए। बार-बार हो रहे हादसों के बावजूद जिम्मेदार विभागों की निष्क्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन
इस घटना के बाद एक बार फिर खनिज विभाग और परिवहन व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि अगर अवैध रेत परिवहन पर सख्ती की जाती, तो शायद इस तरह की घटनाओं को रोका जा सकता था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, लेकिन इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और अवैध खनन के मुद्दे को गंभीर रूप से सामने ला दिया है।