फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Traffic system will change in Raipur from November 27,  one-way system at night in Shastri Chowk area

Raipur News: रायपुर में 27 नवंबर से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, शास्त्री चौक एरिया में रात को रहेगी वन-वे व्यवस्था

Tue, 25 Nov 2025 03:12 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 25 Nov 2025 03:12 PM IST
सार

27 नवंबर से शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक और शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग की ओर जाने वाला मार्ग रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लगभग एक महीने तक वन-वे घोषित किया गया है।

विज्ञापन
Traffic system will change in Raipur from November 27,  one-way system at night in Shastri Chowk area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में स्काई वॉक निर्माण कार्य तेज गति से जारी है और इसी वजह से प्रशासन अब ट्रैफिक व्यवस्था में अस्थायी बदलाव करने जा रहा है। 27 नवंबर से शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक और शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग की ओर जाने वाला मार्ग रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लगभग एक महीने तक वन-वे घोषित किया गया है। इस अवधि के दौरान रात में इन सड़कों पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा और चालक तय दिशा में ही वाहन चला सकेंगे।
विज्ञापन


जिला प्रशासन के आदेश के मुताबिक पहले पंद्रह दिनों तक शास्त्री चौक से मल्टीलेवल पार्किंग होकर जयस्तंभ चौक जाने वाले मार्ग पर रोक लागू होगी। इसके बाद अगले पंद्रह दिनों तक शास्त्री चौक से मेकाहारा चौक की दिशा में वाहन नहीं जा पाएंगे। इसका उद्देश्य क्षेत्र में चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा और यातायात नियंत्रण सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन


कलेक्टर गौरव सिंह ने संबंधित विभागों को साफ निर्देश दिए हैं कि यातायात प्रतिबंध वाली सड़कों पर उचित संकेतक, रिफ्लेक्टिव बैरिकेड्स और सूचना बोर्ड लगाए जाएं, ताकि वाहन चालक मार्ग परिवर्तन के दौरान भ्रमित न हों। इसके अलावा रात के समय यातायात को नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा कर्मी भी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्टर ने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इस दौरान यात्रियों को थोड़ी असुविधा हो सकती है, लेकिन व्यवस्था बेहतर और सुरक्षित यातायात प्रणाली के लिए जरूरी है। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग और धैर्य रखने की अपील की है।रायपुर में 27 नवंबर से बदलेगा ट्रैफिक सिस्टम, शास्त्री चौक एरिया में रात को रहेगी वन-वे व्यवस्था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed