फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Traffic police crack down on school vehicles, action taken against 35 auto drivers for carrying more children

Raipur: स्कूल वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने पर 35 ऑटो चालकों पर कार्रवाई

Sat, 18 Jul 2026 06:04 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 18 Jul 2026 06:04 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बाहर ई-रिक्शा, ऑटो और वैन की औचक जांच की गई।

विज्ञापन
Traffic police crack down on school vehicles, action taken against 35 auto drivers for carrying more children
क्षमता से अधिक बच्चे बैठाने पर 35 ऑटो चालकों पर कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस ने विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों के बाहर ई-रिक्शा, ऑटो और वैन की औचक जांच की गई। अभियान में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों का परिवहन करते पाए गए 35 ऑटो चालकों के खिलाफ मोटरयान अधिनियम (एमवी एक्ट) के तहत कार्रवाई की गई।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. अर्चना झा के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने सेंट जेवियर्स स्कूल, रेयान इंटरनेशनल स्कूल, होली क्रॉस स्कूल कांपा, बालाजी विद्यामंदिर (देवेंद्र नगर), कृष्णा पब्लिक स्कूल (कमल विहार), होली हार्ट स्कूल (सिविल लाइंस) और प्रणवानंद अकादमी (वीआईपी रोड) के बाहर अभियान चलाकर स्कूली वाहनों की जांच की।
विज्ञापन


जांच के दौरान कई ऑटो निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाकर संचालित होते मिले। ऐसे 35 ऑटो चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। इसके अलावा वाहन चालकों को बच्चों की सुरक्षा, निर्धारित क्षमता का पालन और यातायात नियमों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यातायात पुलिस ने अभियान के दौरान अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता दें और क्षमता से अधिक बच्चों को किसी भी वाहन में न बैठाएं। पुलिस ने स्पष्ट किया कि भविष्य में यदि कोई वाहन चालक ओवरलोडिंग या बिना सुरक्षा मानकों के स्कूली बच्चों का परिवहन करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


यातायात पुलिस ने सभी स्कूल संचालकों, वाहन संचालकों और अभिभावकों से वाहन की फिटनेस, आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखने तथा सुरक्षित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि स्कूली वाहनों की जांच का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed