फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   traffic on many routes is closed due to continuous rains for two days in Gorella Pendra Marwahi

आफत की बारिश : दो दिन के लिए बंद रहेंगे सभी स्कूल, अमरकंटक जाने वालों का आवागमन बंद

Thu, 03 Aug 2023 06:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही, कोरबा Published by: श्याम जी. Updated Thu, 03 Aug 2023 06:46 PM IST
सार

भारी बारिश के चलते गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में मौसम विभाग ने ऑरेंज एलर्ट जारी किया है। इसके चलते दो दिन लिए सभी स्कूल बंद रहेंगे।

विज्ञापन
traffic on many routes is closed  due to continuous rains for two days in Gorella Pendra Marwahi
केवची अमरकंटक मार्ग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में पिछले दो दिनों से लगातार बारिश का दौर जारी है, जिसके कारण नदी-नाले उफान पर हैं। आने वाले दो दिनों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज एलर्ट जारी किया है। इसके चलते जिला प्रशासन ने जिले के सभी प्राथमिक, हायर सेकेंडरी, शासकीय और निजी स्कूलो में चार से पांच अगस्त तक अवकाश घोषित किया है। वहीं, लगातार हो रही बारिश से केवची अमरकंटक मार्ग पर पहाड़ का हिस्सा भी सड़क पर गिर गया है। पहाड़ का मलबा सड़क पर आ जाने से अमरकंटक मार्ग पर आवागमन बाधित है।  

विज्ञापन


करीब दो घंटे से इस मार्ग पर आवागमन बंद है। आने-जाने वाले लोग परेशान हो रहे हैं और जाम लगा हुआ है। लोग दूसरे वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर यात्रा पूरी कर रहे हैं। इसके साथ ही अमरकंटक मार्ग में सिद्ध बाबा के पास भी पहाड़ का मलबा सड़क पर आ गया है। जिले में हो रही लगातार बारिश के कारण लैंडस्लाइडिंग की भी घटना हुई हैं।
विज्ञापन


गौरेला से ज्वालेश्वर और दुर्गाधारा के रास्तों से अमरकंटक जाने वाले मार्ग में भी कई स्थानों पर पहाड़ों से पत्थर और मलबा गिरकर सड़क पर आया है। इन रास्तों पर फिलहाल आवागमन जारी है। जिला  प्रशासन ने इन रास्तों से आने-जाने वाले लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है। वहीं, मरवाही के कोटमी और सिवनी के पास सोन नदी उफान में चल रही है।  शहरी इलाकों की बात करें तो कई वार्डों में पानी घुस गया है, जिसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरबा में घरों जलमग्न, डैम से पानी छोड़ने से पहले नहीं की गई मुनादी
पिछले दो दिनों से हो रही बरसात ने कोरबा वासियों को भी हलकान कर के रख दिया है। दर्री बांध से छोड़ा हुआ पानी  हसदेव नदी के किनारे बसे लोगों के लिए आफत बन गया है। सीतामढ़ी क्षेत्र में कई घर पानी की चपेट में आ गए हैं। काफी मवेशी भी पानी में फंस गए हैं।

लोगों का कहना है कि सिंचाई विभाग हमेशा दर्री बांध से पानी छोड़ने से पहले मुनादी कराता था, लेकिन इस बार ऐसा कुछ नहीं हुआ। डैम से छूटा पानी और अहिरन नदी व अन्य नालों से होकर आने वाला पानी हसदेव नदी के जलस्तर को बढ़ा रहा है। हसदेव नदी के किनारे बसे लोगों के ऊपर आफत आने के अलावा शहरी इलाके की कई बस्तियों में जलजमाव हो गया है। 


नाली से पानी न निकलपाने के कारण कई लोगों के घरों मे पानी भर गया है। सीतामढ़ी हसदेव नदी किनारे रहने वाले लोगों ने बताया कि दर्री डैम में 12 गेट में से एक गेट को खोला गया है। गेट खुलने के बाद स्थिति निर्मित हुई है। कई लोग घरों में ताला लगाकर अपने रिश्तेदार या आसपास शरण ले ली है। देर रात तक यही स्थिति रही तो कई घर चपेट में आ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed