फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   traffic jawan collided with car and motorcycle under influence of alcohol In Janjgir Champa

नशे में वर्दी: जांजगीर चांपा में ट्रैफिक जवान ने बुलेट से कार और बाइक को मारी टक्कर, एसपी ने किया निलंबित

Fri, 02 Aug 2024 08:42 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: श्याम जी. Updated Fri, 02 Aug 2024 08:42 PM IST
सार

जांजगीर चांपा जिले में नशे में धुत ट्रैफिक आरक्षक ने अपनी बुलेट से कार और एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। मामले में एसपी विवेक शुक्ला ने ट्रैफिक आरक्षक राज कुमार कंवर को निलंबित किया है। 

विज्ञापन
traffic jawan collided with car and motorcycle under influence of alcohol In Janjgir Champa
ट्रैफिक आरक्षक राजकुमार कंवर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत खोखसा ओवरब्रिज के ऊपर शराब के नशे में धुत ट्रैफिक आरक्षक ने कार और एक मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कार और मोटरसाइकिल क्षतिग्रस्त हुई है। ट्रैफिक आरक्षक को चोट आई है। एसपी विवेक शुक्ला ने ट्रैफिक आरक्षक राज कुमार कंवर को निलंबित किया है।

विज्ञापन


जानकारी अनुसार, ट्रैफिक आरक्षक राजकुमार कंवर ड्यूटी खत्म कर अपनी बुलेट से  चांपा से वापस जांजगीर की ओर आ रहा था। खोखसा ओवरब्रिज के ऊपर पहुंचा था। इस बीच जांजगीर से चांपा को और आ रही एक कार पहले सामने से टक्कर मारने के बाद बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह गिर पड़ा और चोट आई है। कार और मोटरसाइकिल को नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन


घटना के बाद ट्रैफिक आरक्षक राज कुमार कंवर भागने की फिराक में था, जिसे कार चालक और अन्य लोगों ने पकड़ लिया। ट्रैफिक पुलिस में होने का रौब दिखा रहा था। वहीं, मुंह से शराब की बदबू आ रही थी। सिटी कोतवाली थाने में शिकायत के बाद राज कुमार कंवर का डॉक्टर से जांच कराने पर 76% एल्कोहल होने की पुष्टि हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी विवेक शुक्ला ने राज कुमार कंवर के खिलाफ शिकायत मिलने  पर तुरंत कार्रवाई करते हुए शराब पीकर वाहन चलाते हुए राहगीरों को टक्कर मारी है, जिसमें तत्काल प्रभाव से निलंबन कर रक्षित केंद्र जांजगीर में संबद्ध किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed