फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Top naxalite with reward of Rs 3 lakh surrendered before the police

3 लाख के इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण, कई बड़ी घटनाओं में था हाथ

Sat, 02 Nov 2019 05:03 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क,अमर उजाला,छत्तीसगढ़
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,छत्तीसगढ़ Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 02 Nov 2019 05:03 PM IST
विज्ञापन
Top naxalite with reward of Rs 3 lakh surrendered before the police
नक्सली: प्रतीकात्मक फोटो

माओवादी विचारधारा से निराश और वरिष्ठ नक्सल नेताओं के शोषण के चलते एक कुख्यात नक्सली ने शनिवार को दंतेवाड़ा पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली के ऊपर तीन लाख रुपये का इनाम घोषित था। 

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा अभिषेक पल्लव ने बताया कि 26 वर्षीय नक्सली बमन मांडवी नक्सलियों के प्लाटून नंबर 26 का सेक्शन कमांडर था। वह गैरकानूनी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (माओइस्ट) से एक साधारण सदस्य के रूप में जुड़ा था। दंतेवाड़ा और सुकमा जिलों में हुए सुरक्षा बलों पर कई हमलों में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन


उन्होंने आगे बताया कि सुकमा जिले के टहकवाड़ा जिले में 2014 में सीआरपीएफ जवानों पर हुए हमले में भी शामिल था जिसमें 16 सीआरपीएफ जवान शहीद हुए थे। 2015 में दंतेवाड़ा जिले के मैलवाड़ा में सीआरपीएफ की गाड़ी को आईईडी से उड़ाने की घटना में भी इसका हाथ था जिसमें 7 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed