फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Top 10 candidates of Chhattisgarh Public Service Commission-2024 met Chief Minister Vishnu Dev Sai

CG News: छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग–2024 के टॉप 10 अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात

Wed, 03 Dec 2025 04:34 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Wed, 03 Dec 2025 04:34 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) 2024 में चयनित टॉप 10 अभ्यर्थियों ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की।

विज्ञापन
Top 10 candidates of Chhattisgarh Public Service Commission-2024 met Chief Minister Vishnu Dev Sai
(PSC) 2024 में चयनित टॉप 10 अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से की मुलाकात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (PSC) 2024 में चयनित टॉप 10 अभ्यर्थियों ने राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री ने सभी सफल अभ्यर्थियों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर विधायक ललित चंद्राकर और राजभाषा अधिकारी छगन लाल नागवंशी भी मौजूद थे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों से परीक्षा की तैयारी, चुनौतियों और उनके आगामी करियर से जुड़ी योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक दृष्टिकोण ने इन युवाओं को यह उपलब्धि दिलाई है, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों को आगामी सेवाओं के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि लोकसेवक की भूमिका में धैर्य, विनम्रता और संवेदनशीलता सबसे महत्वपूर्ण गुण होंगे। उन्होंने कहा कि जनता के बीच प्रशासन का विश्वास बनाए रखने के लिए जिम्मेदारीपूर्वक कार्य करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की प्रतिष्ठित परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित करने का निर्णय सरकार की प्राथमिकता है, और इसका परिणाम परीक्षा प्रक्रिया में स्पष्ट दिखाई दे रहा है। टॉप 10 चयनित अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए आभार व्यक्त किया और कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए सेवा और जिम्मेदारी का नया अध्याय है। उन्होंने संकल्प व्यक्त किया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ जनता की सेवा करेंगे।


मुलाकात के दौरान PSC 2024 के टॉप 10 चयनित अभ्यर्थी देवेश प्रसाद साहू, स्वप्निल वर्मा, यशवंत कुमार देवांगन, पोलेश्वर साहू, पारस शर्मा, शताक्षी पाण्डेय, अंकुश बैनर्जी, सृष्टि गुप्ता, प्रशांत वर्मा और सागर वर्मा सपरिवार उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed