{"_id":"66f821039a5abbf18d0385a1","slug":"tired-of-blackmailing-by-girlfriend-and-police-officers-young-man-commits-suicide-in-korba-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: प्रेमिका और पुलिस अधिकारियों की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट ने खोले कई राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: प्रेमिका और पुलिस अधिकारियों की ब्लैकमेलिंग से तंग आकर युवक ने दी जान, सुसाइड नोट ने खोले कई राज
Sat, 28 Sep 2024 09:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 28 Sep 2024 09:03 PM IST
सार
कोरबा जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। शव के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने आत्महत्या के लिए अपनी प्रेमिका और उसके घरवालों को दोषी ठहराया है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले के हरदी पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले हरदी बाजार मोहल्ला निवासी अशोक यादव उर्फ सोनू ने फांसी लगाकर जान दे दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। घटना की सूचना हरदी बाजार चौकी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि मृतक के पास सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें सोनू ने लिखा कि वह एक लड़की की प्रताड़ना से तंग आकर अपनी जान दे रहा है। उसने पत्र में यह भी लिखा है कि युवती के साथ ही हरदी बाजार थाना में पदस्थ अधिकारियों द्वारा भी धमकी दी जा रही थी, जिससे परेशान होकर वह आत्महत्या करने के लिए विवश हो रहा है। सोनू ने पत्र में लिखा है कि उसे निरंतर प्रताड़ित करने के साथ ही ब्लैकमेल करने का भी प्रयास किया जा रहा था।
विज्ञापन
बताया जा रहा कि सोनू का किसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग था। सोनू शादीशुदा था। पिछले कुछ दिनों से युवती उसे परेशान कर रही थी और पुलिस से शिकायत कर जेल भेजने की घमकी भी दे रही थी। यही नहीं युवती घर पर फोन कर उसकी पत्नी से गाली-गलौज करती थी। पैसे की मांग कर रही थी, इससे परेशान होकर सोनू ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सोनू ने आत्महत्या करने से पहले अपने मोबाइल में स्टेटस और सोशल मीडिया पर लिखा कि उसकी मौत की जिम्मेदार केवल युवती और उसके घरवाले हैं। 35 वर्षीय सोनू यादव माल वाहक ऑटो चलाया करता था। उसके दो बच्चे माता-पिता भाई और बहन और भरा पूरा परिवार था, लेकिन प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग ने उसे प्राण देने के लिए विवश कर दिया।