{"_id":"6309df2626ea313ec9585a97","slug":"tijharin-became-chief-minister-residence-of-mothers-and-sisters","type":"story","status":"publish","title_hn":"chhattisgarh: तीजा पोरा पर्व मनाने के लिए बहन-बेटियों का मायका बना मुख्यमंत्री निवास, लगाई गई प्रदर्शनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
chhattisgarh: तीजा पोरा पर्व मनाने के लिए बहन-बेटियों का मायका बना मुख्यमंत्री निवास, लगाई गई प्रदर्शनी
Sat, 27 Aug 2022 02:38 PM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छत्तीसगढ़
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sat, 27 Aug 2022 02:38 PM IST
सार
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पत्नी और कांग्रेस की महिला सांसदों-विधायकों के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना की। हाथों में महिलाएं मेहंदी सजा रही है और पैर में माहूर लगा रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महिला सांसदों-विधायकों के साथ भगवान शिव की पूजा अर्चना करते हुए
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ में मनाए जाने वाला पारंपरिक तीजा पोरा त्यौहार की शुरुआत हो चुकी है। इस त्योहार के दौरान मुख्यमंत्री निवास की भव्य सजावट की गई है। यहां झूले-रईचुल, बैलगाड़ी, बस्तर जनजातीय आर्ट और छत्तीसगढ़ी जन-जीवन से जुड़े चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई है। मध्य गेट को पर्व से जुड़े पारंपरिक बर्तनों से बनाया गया है। साथ ही अन्य गेटों की गैलरी को रंग-बिरंगे मटकों और रंगीन टोकनी के द्वारा आकर्षक कलेवर दिया गया है।
मायके जाती है बहन-बेटियां
इस त्योहार को मनाने के लिए बहन-बेटियां अपने मायके जाती हैं। उनके स्वागत के लिए आज मुख्यमंत्री निवास में भी आकर्षक साज-सज्जा की गई है। तीजा उत्सव को धूमधाम से मनाने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं मुख्यमंत्री निवास पहुंच रही हैं। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के घर तिजहारिनों का मायका बन गया है। तीज पर्व को लेकर महिलाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है।
ग्रामीण परिवेश की झलक और खूबसूरत सेल्फी जोन
मुख्य द्वारा के पास छत्तीसगढ़ की संस्कृति को दर्शाते हुए एक मिट्टी का घर बनाया गया है। यहां पोरा, कढ़ाही, ढकना, सुराही, बाल्टी, चूल्हा, बैलगाड़ी का चक्का, झाडू आदि ग्रामीण परिवेश की झलक दिखाने के लिए रखे गए हैं।
विज्ञापन
दिखा रहा उत्साह
मुख्यमंत्री आवास पर आई बहन-बेटियों में त्योहर को लेकर काफी उत्साह है। एक तरफ जहां हाथों में मेहंदी सजा रही है, वहीं पैर में माहूर लगा रही है। बता दें कि, मायके आने के दौरान बहन बेटियां यहीं श्रृंगार कर तीजा को मनाती है। तिजहारिन महिलाओं के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने कांग्रेस की महिला सांसदों-विधायकों और अन्य माताओं बहनों के भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इस दौरान फुगड़ी-कबड्डी आदि की प्रतियोगिता भी आयोजित की जा रही है।