फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Thunderstorm and drizzle in morning in capital Raipur, chances of rain across state today, know alert

CG Weather Update: राजधानी रायपुर में सुबह गरज-चमक और बूंदाबंदी, प्रदेशभर में आज बारिश के आसार, जानें अलर्ट

Sun, 23 Mar 2025 10:18 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 23 Mar 2025 10:18 AM IST
सार

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबंदी भी हुई है। दिन भर मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। पूरे प्रदेश में मौसम स्थिर है। गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो रही है।

विज्ञापन
Thunderstorm and drizzle in morning in capital Raipur, chances of rain across state today, know alert
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। गरज चमक के साथ हल्की बूंदाबंदी भी हुई है। दिन भर मौसम ऐसे ही बने रहने की संभावना है। पूरे प्रदेश में मौसम स्थिर है। गरज चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। इससे वातावरण पूरी तरह ठंडा हो गया है। अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से प्रदेश में भरपूर मात्रा में नमी का आगमन हो रहा है। इससे प्रदेश में गरज चमक के साथ तेज हवा और हल्की बारिश हो रही है। साथ ही चक्रवाती परिसंचरण के असर से प्रदेश में अगले दो दिनों तक तेज हवाओं, ओलावृष्टि और बारिश की संभावना बनी हुई है। आज पूरे प्रदेश में हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ मध्य विक्षोभ मंडलीय स्तरों पर एक दूरी का के रूप में बना हुआ है, जिसकी दूरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है। वहीं मध्य प्रदेश के मध्य भागों पर ऊपरी हवा का चक्रवर्ती परिसंचरण समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक बना हुआ है। दूसरी ओर एक द्रोणिका का दक्षिण छत्तीसगढ़ से तेलंगाना और उत्तर आंतरिक कर्नाटक होते हुए दक्षिण आंतरिक कर्नाटक तक समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर स्थित है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। साथ ही प्रदेश के कई इलाकों में हल्की मध्यम बारिश हो रही है। हवाएं भी चल रही है। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed