फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   three year old innocent drank alcohol mistaking it for water while playing died during treatment in CG News

CG News: खेल-खेल में पानी समझकर शराब पी गई तीन साल की मासूम, उपचार के दौरान हुई मौत, सदमें में परिजन

Wed, 31 Jul 2024 06:39 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 31 Jul 2024 06:39 PM IST
सार

बलरामपुर रामनुजगंज जिले की बैकुंठपुर निवासी तीन वर्षीय मासूम बालिका ने खेल-खेल में घर में रखी शराब पी ली। शराब पीकर वह बेहोश हो गई तो परिजन उसे लेकर वाड्रफनगर अस्पताल पहुंचे। वहां से रेफर किए जाने पर उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया।

विज्ञापन
three year old innocent drank alcohol mistaking it for water while playing died during treatment in CG News
मासूम के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामनुजगंज जिले की बैकुंठपुर निवासी तीन वर्षीय मासूम बालिका ने खेल-खेल में घर में रखी शराब पी ली। शराब पीकर वह बेहोश हो गई तो परिजन उसे लेकर वाड्रफनगर अस्पताल पहुंचे। वहां से रेफर किए जाने पर उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से परिजन सदमें में हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले के त्रिकुंडा थाना अंतर्गत ग्राम बैकुंठपुर निवासी तीन वर्षीय सरिता सोमवार की सुबह घर में खेल रही थी। उसकी मां सावित्री पास ही काम कर रही थी। बालिका खेलते हुए अपनी दादी के कमरे में पहुंच गई। वहां शराब की बोतल एवं गिलास रखा हुआ था। बच्ची ने बोतल में रखी शराब को पानी समझकर पी लिया। 
विज्ञापन


मां ने नहलाया, हो गई बेहोश 
शराब पीने के बाद सरिता को नशा चढ़ने लगा तो वह अपनी मां के पास पहुंची एवं नहलाने के लिए कहा। थोड़ी देर में वह बेहोश हो गई। उसके मुंह से शराब की दुर्गंध आ रही थी। बच्ची के पिता रामसेवक ने अपनी मां के कमरे में जाकर देखा तो वहां शराब की बोतल एवं गिलास पड़ा हुआ था। गिलास में शराब भी पड़ी थी। सरिता को लेकर परिजन वाड्रफनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ता देख उसे अंबिकापुर रेफर कर दिया। उसे सोमवार शाम अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में दाखिल कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपचार के दौरान मौत 
मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भी सरिता की हालत में सुधार नहीं हुआ एवं मंगलवार दोपहर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पीएम कराया एवं शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों का बयान भी दर्ज किया है। मासूम की मौत से परिजन सदमें में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed