{"_id":"686915596deb8ab9050aed22","slug":"three-year-old-innocent-child-died-after-falling-into-boiling-water-in-korba-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: खेलते-खेलते खौलते हुए पानी में गिरी तीन साल की मासूम, इलाज के दौरान मौत; चावल बनाने जा रही थी मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: खेलते-खेलते खौलते हुए पानी में गिरी तीन साल की मासूम, इलाज के दौरान मौत; चावल बनाने जा रही थी मां
Sat, 05 Jul 2025 05:45 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 05 Jul 2025 05:45 PM IST
सार
कोरबा में खौलते हुए पानी में गिरकर तीन साल की मासूम की मौत हो गई। मां ने चावल बनाने के लिए सिगड़ी पर पानी रखा था। वह किसी काम से बाहर चली गई और इतनी देर में ये हादसा हो गया।
विज्ञापन
बच्ची का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में खौलते हुए पानी में गिरने से तीन साल की बच्ची की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मां ने चावल पकाने के लिए सिगड़ी पर पानी रखा था। पानी खौल रहा था। इसी बीच उसकी बेटी दिव्या (3) खेलते-खेलते सिगड़ी के पास पहुंच गई और पानी में गिर गई। पानी में गिरने से वह बुरी तरह झुलस गई। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
सीतामढ़ी के रहने वाले रामकृष्ण पटेल ने बताया कि उनकी बेटी दिव्या की पानी में गिरने से मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सामने का पूरा शरीर झुलस गया था। बेटी को गंभीर अवस्था में पहले एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। इसके बाद वहां से मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दियागया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार रात दिव्या की मौत हो गई।
विज्ञापन
रामकृष्ण पटेल ने बताया कि उसके दो बेटियां हैं। तीन साल की मासूम दिव्या छोटी थी। वह मजदूरी करके अपना जीवन यापन कर रहा है। रोज की तरह घटना वाले दिन भी सुबह वह काम पर जाने की तैयारी कर रहा था। पत्नी पानी रखकर किसी काम से बाहर गई थी। इस दौरान बेटी दिव्या पानी में गिर गई। दिव्या की रोने की आवाज सुनकर दौड़ते हुए गए। अस्पताल भी ले गए, लेकिन वह बच न सकी।
विज्ञापन
जिला अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि मेडिकल कॉलेज से मिले में मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया। आगे की जांच कार्रवाई की जा रही है।