{"_id":"651463af8984082f4e0bb1f9","slug":"three-women-died-after-being-hit-by-lightning-in-bilaspur-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहर बनकर टूटी आकाशीय बिजली: बालोद में तीन महिलाओं की मौत, खेत में पेड़ के नीचे खा रही थी खाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहर बनकर टूटी आकाशीय बिजली: बालोद में तीन महिलाओं की मौत, खेत में पेड़ के नीचे खा रही थी खाना
Wed, 27 Sep 2023 10:47 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:47 PM IST
सार
बालोद में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से तीन महिलाओं की मौत हो गई। तीनों में खेत में पेड़ के नीचे बैठकर खाना खा रही थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डौंडीलोहारा विकासखंड के किसना गांव में बुधवार को आकाशीय बिजली गिरने से तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। तीनों महिलाएं चमेली निषाद, कामीन निषाद, बिसंतीन साहू सभी दल्लू निषाद के खेत में काम कर रही थी। खाना खाने के लिए वे सभी पेड़ के पास बैठे थे। अचानक बारिश शुरू हो गई। अचानक तीनों महिलाएं आकाशीय बिजली की चपेट में आ गईं और उनकी मौत हो गई। तीनों शवों का देवरी अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी के बाद संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद मौके पर देवरी अस्पताल पहुंचकर मृतक परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। वहीं, प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया कि आगे की कार्रवाई जल्द से जल्द पूरी की जाए। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद ने चर्चा करते हुऐ बताया कि बहुत ही दुखद घटना है। वह पीड़िता परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का प्रयास करेंगे। शासन और प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है।
विज्ञापन