फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three students of class 10th of Jawahar Navodaya Vidyalaya were injured in a road accident in Balrampur Ramanu

Balrampur Ramanujganj: सड़क दुर्घटना में जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा दसवीं के तीन छात्र हुए घायल

Mon, 17 Mar 2025 04:38 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर रामानुजगंज Published by: Digvijay Singh Updated Mon, 17 Mar 2025 04:38 PM IST
सार

बलरामपुर रामानुजगंज में जवाहर नवोदय विद्यालय बलरामपुर में कक्षा दसवीं में पढ़ने वाले तीन छात्र एक बाइक में सवार होकर बलरामपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात पिकअप की से टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन
Three students of class 10th of Jawahar Navodaya Vidyalaya were injured in a road accident in Balrampur Ramanu
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर रामानुजगंज में जवाहर नवोदय विद्यालय बलरामपुर में कक्षा दसवीं में पढ़ने वाले तीन छात्र एक बाइक में सवार होकर बलरामपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात पिकअप की से टक्कर से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल जामवंतपुर अस्पताल ले जाया गया तीनों के पैर में काफी चोट आई है। प्राथमिक इलाज के बाद तीनों को यहां से रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार रोशन कौशिक पिता उमेश कौशिक उम्र 16 वर्ष निवासी रामानुजगंज, आयुष गुप्ता पिता वीरेंद्र गुप्ता उम्र 16 वर्ष निवासी सनवाल व सूरज सिंह पिता जय सिंह उम्र 16 वर्ष निवासी  बुद्धू टोला रामानुजगंज तीनों एक बाइक में सवार होकर आज दोपहर 12 बजे के करीब बलरामपुर की ओर जा रहे थे इसी दौरान बुलगांव पहुंते ही सामने से आ रही पिकअप वाहन से भिड़ंत हो गई जिससे बाइक में सवार तीनों छात्र गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सूचना पर तत्काल युवा दवा व्यवसायी एवं समाजसेवी भोला गुप्ता पहुंचे जिनके द्वारा इसकी सूचना थाने में दी गई।सूचना पर चौकी प्रभारी राधेश्याम विश्वकर्मा के निर्देश पर पुलिस बल मोके पर पहुचा जिसके बाद तीनों को जामवंतपुर अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक इलाज कर तीनों को रेफर कर दिया गया। तीनों छात्र जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा दसवीं में पढ़ाई करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed