फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three policemen and a woman arrested in police constable recruitment irregularities case

Rajnandgaon: पुलिस आरक्षक भर्ती गड़बड़ी मामले में तीन पुलिसकर्मी और एक महिला गिरफ्तार, अब तक 11 गिरफ्तार

Mon, 30 Dec 2024 11:05 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 30 Dec 2024 11:05 PM IST
सार

चारों आरोपियों को रिमांड पर आज जेल भेज दिया गया है। पूर्व में सात लोगों के गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों की संख्या अब 11 हो चुकी है। 
 

विज्ञापन
Three policemen and a woman arrested in police constable recruitment irregularities case
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनांदगांव पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले में गिरफ्तारियां का सिलसिला लगातार जारी है, आज पुलिस के तीन पुरुष आरक्षक और एक महिला अभ्यर्थी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इन चारों आरोपियों को रिमांड पर आज जेल भेज दिया गया है। पूर्व में सात लोगों के गिरफ्तारी हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों की संख्या अब 11 हो चुकी है। 

विज्ञापन


राजनांदगांव पुलिस भर्ती गड़बड़ी मामले में पुलिस ने आज तीन पुलिस आरक्षक और एक महिला अभ्यर्थी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है और जांच का सिलसिला अभी भी जारी है और जांच में जिनके नाम सामने आ रहे हैं उन्हें गिरफ्तार कर सभी लोगों को जेल भेजा जा रहा है। अब तक पुलिस ने 11 लोगों की गिरफ्तारी की है। पुलिस भर्ती इवेंट में गलत तरीके से नंबर बढ़ाए जाने के मामले में इन आरोपियों की गिरफ्तारी की है। जिसमें पुलिस सहित अभ्यर्थी शामिल हैं, पुलिस की जांच अभी भी लगातार जारी है और पुलिस का कहना है कि जैसे-जैसे जांच होगी और लोगों का नाम सामने आएंगे तो अन्य लोगों की भी गिरफ्तार हो सकती है।
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरक्षकों में कार्तिक देशलहरे, सुंदर नेताम, विकास राजपूत और एक महिला अभ्यर्थी शामिल है, जिसे कवर्धा से गिरफ्तार कर लाया गया है। लगातार पुलिस की जांच जारी है, अन्य लोगों की गिरफ्तारी की संभावनाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed