फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three people died in two separate road accidents Pendra

Pendra: दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, एक युवक की हालत गंभीर

Tue, 18 Apr 2023 08:52 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 18 Apr 2023 08:52 PM IST
सार

पहला मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के लाटा गांव का है। जहां पर बाइक सवार दो युवकों को सामने से आ रहे वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। वहीं दूसरे मामले में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गए।

विज्ञापन
Three people died in two separate road accidents Pendra
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई तो एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही मामलों में पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है।

विज्ञापन


पहला मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र के लाटा गांव का है। जहां पर बाइक सवार दो युवकों को सामने से आ रहे वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें दोनों ही युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मौके पर पहुंची पेंड्रा पुलिस ने दोनों ही युवकों के शव को मोर्चरी भेज दिया है। मृतकों की पहचान राजा जायसवाल, नारद जायसवाल निवासी पौडाधार जिला अनूपपुर मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। घटना की जानकारी पुलिस ने मृतकों के परिजनों को दे दी है। वहीं वाहन को पुलिस ने जब्त कर लिया है, जबकि चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया है।
विज्ञापन


वहीं दूसरा हादसा मरवाही थाना क्षेत्र के निमधा गांव के पास हुआ। जहां पर एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से टकरा गई। जिसके बाद बाइक सवार दोनों युवक लगभग घंटे भर मौके पर पड़े रहे। जब 112 मौके पर पहुंची तब तक एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में मारे गए युवक का नाम अब तक पता नही चला जबकि वह रहने वाला मरवाही थानाक्षेत्र के साल्हेकोटा गांव का रहने वाला है, जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। दोनों ही मामलो में तीन व्यक्ति की मौत हो गई है तो एक व्यक्ति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतकों के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed