{"_id":"65edb505a803447a2404ec0e","slug":"three-people-died-in-road-accident-in-balod-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Road Accident: बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक के नीचे दबकर चार लोगों की मौत; दिल्ली से घूमने आए थे बस्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Road Accident: बालोद में भीषण सड़क हादसा, ट्रक के नीचे दबकर चार लोगों की मौत; दिल्ली से घूमने आए थे बस्तर
Mon, 11 Mar 2024 12:10 AM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 11 Mar 2024 12:10 AM IST
सार
बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में चार लोगों की मौत की सूचना मिली है। बताया जा रहा है कि सभी दिल्ली से बस्तर घूमने के लिए आए थे।
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोद जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। ट्रक के नीचे दबने से कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने मौत की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि गाड़ी फंसी है। मौके पर पुलिस निकालने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुए सभी लोग दिल्ली के रहने वाले थे। वह किसी काम से बिलासपुर आए थे और बस्तर घूमने के लिए जा रहे थे। इस दौरान बालोद जिले के मरकाटोला घाट में हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी शवों को बाहर निकाला। शवों की शिनाख्त की जा रही है। इसके बाद ही पता चल पाएगा कि सभी दिल्ली के हैं या फिर छत्तीसगढ़ के भी लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक एस आर भगत ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक के नीचे दबने से कार बुरी तरह दुर्घटनाग्रस्त हुई और कार सवार सभी लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन