फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three people died in a road accident in Raigarh

Raigarh : नेशनल हाईवे पर दो बाइकों में आमने-सामने की टक्कर, एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत, तीन घायल

Sat, 06 Jan 2024 12:24 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Sat, 06 Jan 2024 12:24 AM IST
सार

रायगढ़ जिले में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं, घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन
Three people died in a road accident in Raigarh
road accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जूटमिल थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम नेशनल हाइवे रायगढ़-ओडिसा मार्ग में टोल प्लाजा से एक किलोमीटर पहले ग्राम मिडमिडा के पास दो बाइकों में टक्कर हो गई। हादसे में घटनास्थल पर ही एक मासूम के अलावा दो अन्य लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोगो को गंभीर चोट आई है। अचानक घटी इस घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई, जिससे कुछ देर तक इस मार्ग में वाहनों का परिचालन पूरी तरह ठप्प हो गया था और भीड़ के कारण चक्काजाम की स्थिति निर्मित होने लगी। 
विज्ञापन


वहीं, जूटमिल थाना पुलिस टीम को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली वे तत्काल मौके पर पहुंचे। इसी बीच सीएसपी अभिनव उपाध्याय व तीनों थानों के थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल पर लोगों की भीड को खाली कराते हुए मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। साथ ही घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उन्हें इलाज के लिए अपेक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे में सुखदेव फोबिया (27) निवासी गढ़उमारिया, पांच वर्ष की बच्ची कुहू सिदार निवासी गढउमारिया और एक अन्य ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, सुखदेव फोबिया की पत्नी रीमा फोबिया (26), खेमराज साव (14) और रॉकी उर्फ हरिकृष्ण पटेल निवासी कोतरलिया गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक कुहू सिदार एक अन्य मृतक सुखदेव फोबिया के साढू़ की बेटी थी, जो मेला देखने उन्हीं के साथ उनके ही बाइक पर वहां पहुंची थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed