फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three people died in a road accident in Kondagaon

कोंडागांव: NH-30 पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की मौत, दो घायल, पुलिस ने शुरू की जांच

Sun, 11 May 2025 06:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव
अमर उजाला नेटवर्क, कोंडागांव Published by: श्याम जी. Updated Sun, 11 May 2025 06:10 PM IST
सार

कोंडागांव के NH-30 पर तीन सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत और दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Three people died in a road accident in Kondagaon
ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोंडागांव जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर तीन अलग-अलग सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए कोंडागांव जिला अस्पताल भेजा और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। हादसों के बाद मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


पहली घटना: दहीकोगा के पास ट्रक ने बाइक को कुचला
कोंडागांव थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय ने बताया कि पहला हादसा दहीकोगा के पास हुआ। एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी और उन्हें घसीटते हुए ले गया। इस हादसे में एक पुरुष और दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


दूसरी घटना: दूधगांव में कार पेड़ से टकराई
दूसरा हादसा दूधगांव के पास हुआ, जहां कोंडागांव से बनियागांव जा रही एक होंडा सिटी कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी घटना: बफना के पास बाइक की टक्कर
तीसरा हादसा बफना के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए मेकाहारा (रायपुर) रेफर कर दिया गया। दोनों का इलाज जारी है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने तीनों हादसों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि तेज रफ्तार और लापरवाही इन हादसों के मुख्य कारण प्रतीत हो रहे हैं। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed