{"_id":"684a9eb0ac25509112016033","slug":"three-people-died-in-a-road-accident-in-jagdalpur-2025-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे ट्रक से टकराई बाइक, हादसे में दंपति और बेटी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे ट्रक से टकराई बाइक, हादसे में दंपति और बेटी की मौत
Thu, 12 Jun 2025 03:02 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 12 Jun 2025 03:02 PM IST
सार
जगदलपुर के आड़ावाल-सिमरा के पास बाइक और ट्रक की टक्कर में गुड्डू धुर्वा, उनकी पत्नी रायबारी और तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
सड़क हादसे में दंपति और बेटी की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जगदलपुर जिले में आड़ावाल-सिमरा के पास एक भीषण सड़क हादसे में एक दंपति और उनकी तीन वर्षीय बेटी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बाइक सवार दंपति एक ट्रक से टकरा गए।
विज्ञापन
नगरनार थाना प्रभारी के अनुसार, ओडिशा निवासी गुड्डू धुर्वा (30) अपनी पत्नी रायबारी (27) और तीन साल की बेटी के साथ जगदलपुर से ओडिशा लौट रहे थे। गुड्डू ने एक कार को ओवरटेक करने के दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से टक्कर खा ली। हादसे में गुड्डू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी और बेटी गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से 108 एंबुलेंस के माध्यम से महारानी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें मेकाज रेफर किया गया। उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
परिवार के अनुसार, गुड्डू मिस्त्री का काम करते थे। उनके परिवार में अब एक आठ वर्षीय बच्चा अकेला रह गया है। इस हादसे से परिवार और गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।