{"_id":"66321771e4e95e9978066363","slug":"three-people-died-due-to-electric-shock-in-raigarh-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh: करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, दो मासूम और एक युवक काल के गाल में समाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh: करंट की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत, दो मासूम और एक युवक काल के गाल में समाया
Wed, 01 May 2024 03:51 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 01 May 2024 03:51 PM IST
सार
रायगढ़ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में करंट की चपेट में आने से एक युवक सहित दो बच्चों की मौत हो गई। तीनों थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Dead body demo
- फोटो : istock
विस्तार
जानकारी के अनुसार, पहली घटना रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम नवागढ़ की है, जहां प्रमोद खडिया के दो वर्षीय पुत्र टिकेश खडिया दोपहर के समय खेलते-खेलते घर की बाड़ी के पास लगे टुल्लू पंप के संपर्क में आ गया, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई। दूसरी घटना में रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम लोहडापानी की है, जहां आनंद पैकरा की पांच वर्षीय बेटी भूमि पैकरा खेलते समय घर के बाहर खिड़की में लगे चल रहे कूलर के संपर्क में आ गई, जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसी तरह की तीसरी घटना खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पामगढ़ की है, जहां वेदप्रकाश पटेल (33) पुत्र चैतराम पटेलसाल कल शाम 6 बजे अपने खेत की तरफ गया हुआ था। खेत में लगे मोटर पंप में करंट प्रवाहित तार के संपर्क में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इस तरह रायगढ़ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक युवक सहित दो बालक की मौत हो जाने के बाद तीनों थाने की पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में ले लिया है।
विज्ञापन