फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   three passengers died due to bus overturned going from raipur to bijapur

बस पलटने से 3 यात्रियों की मौत: आधा दर्जन से ज्यादा घायल, रायपुर से बीजापुर जाने के दौरान NH-163 पर हादसा

Sun, 25 Dec 2022 02:02 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 25 Dec 2022 02:02 PM IST
सार

बताया जा रहा है कि, बस की रफ्तार अधिक थी। मोड़ पर ड्राइवर को झपकी आने से बस अनियंत्रित हो गई और कुछ दूरी पर जाकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे की खबर लगते ही क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों से उनका हाल जाना। 

विज्ञापन
three passengers died due to bus overturned going from raipur to bijapur
जगदलपुर-बीजापुर हाईवे पर पलटी यात्री बस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-बीजापुर नेशनल हाईवे-163 पर रविवार सुबह एक बस पलटने से तीन यात्रियों की मौत हो गई। जबकि आधा दर्जन से ज्यादा यात्री घायल हैं। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें दंतेवाड़ा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। बस रायपुर से बीजापुर जा रही थी। हादसा बंगापाल थाना क्षेत्र में हुआ है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, रायपुर से कुशवाहा ट्रेवेल्स की बस शनिवार देर रात बीजापुर के लिए निकली थी। बस रविवार सुबह करीब 5 बजे बंगापाल थाने से करीब दो किमी दूर बीजापुर की ओर पहुंची थी कि अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। वहां से निकल रहे स्थानीय लोगों ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी, तो मौके पर जवान पहुंचे। 
विज्ञापन




 हादसे में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य लोगों को बाहर निकाला गया। इसमें से आधा दर्जन यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में 20 से 25 यात्री सवार थे। SDOP तारेश साहू ने बताया कि, हादसे के बाद कुछ यात्री अपना सामान लेकर अपनी सुविधा अनुसार चले गए। अभी तक मृतकों और घायलों के नाम सामने नहीं आ सके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि, बस की रफ्तार अधिक थी। मोड़ पर ड्राइवर को झपकी आने से बस अनियंत्रित हो गई और कुछ दूरी पर जाकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे की खबर लगते ही क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने यात्रियों से उनका हाल जाना। साथ ही घटना की वजह भी जानी। साथ ही घायलों का बेहतर उपचार हो इसके लिए उन्होंने डॉक्टरों से भी बातचीत की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed