फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three naxals carrying rewards held in Bijapur

कामयाबी : छत्तीसगढ़ के बीजापुर में तीन इनामी नक्सली गिरफ्तार

Sat, 27 Mar 2021 08:10 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर। Published by: योगेश साहू Updated Sat, 27 Mar 2021 08:10 PM IST
सार

बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने बासागुड़ा और जांगला थाना क्षेत्र से एक-एक नक्सली को तथा शुक्रवार को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र से एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Three naxals carrying rewards held in Bijapur
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों ने तीन इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है। बीजापुर जिले के पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि सुरक्षा बलों ने बासागुड़ा और जांगला थाना क्षेत्र से एक-एक नक्सली को तथा शुक्रवार को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र से एक नक्सली को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बासागुड़ा थाने से जिला बल और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने तिमापुर नाला के करीब से नक्सली माड़वी हुंगा (45) को गिरफ्तार कर लिया। हुंगा क्षेत्र में जनताना सरकार का अध्यक्ष है।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली हुंगा के खिलाफ हत्या, पुलिस दल पर हमला समेत अन्य अपराधों में शामिल होने का आरोप है। उन्होंने बताया कि इस इसी तरह सुरक्षा बलों ने जांगला थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोतरापाल गांव से नक्सली राम वेको (32) को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने बताया कि नक्सली वेको के खिलाफ ग्रामीण की हत्या में शामिल होने का आरोप है। उन्होंने बताया कि एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को भैरमगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोदुम गांव से इनामी नक्सली दंडकारण्य आदिवासी किसान मजदूर संगठन के अध्यक्ष बोदा राम माड़वी (35) को गिरफ्तार किया। नक्सली माड़वी के खिलाफ बारूदी सुरंग विस्फोट करने तथा आरक्षक की हत्या में शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed