{"_id":"6060bdc77e17e31d0042f4b3","slug":"three-naxalites-surrendered-in-dantewada-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में तीन नक्सलियों ने किया समर्पण, एक पर था एक लाख का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ : दंतेवाड़ा में तीन नक्सलियों ने किया समर्पण, एक पर था एक लाख का इनाम
Sun, 28 Mar 2021 11:02 PM IST
दीप्ति मिश्रा
पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को तीन नक्सलियों ने समर्पण कर किया है, जिनमें से एक के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
जिले के पुलिस अधीक्षक अभिषेक पल्लव ने कहा कि उक्त नक्सली जिले के कटेकल्याण क्षेत्र में सक्रिय थे और उन्होंने माओवादियों की खोखली विचारधारा से निराश होकर तथा पुलिस द्वारा चलाए जा रहे पुनर्वास अभियान से प्रेरित होकर समर्पण कर दिया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि तीन में से एक नक्सली 24 वर्षीय बुधराम कवासी कमांडर था और वह सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कई घटनाओं में शामिल था और माओवादी पर्चे तथा पोस्टर लगाने का काम करता था। पल्लव ने कहा कि कवासी के सिर पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि समर्पण करने वाले दो अन्य नक्सलियों की पहचान 22 वर्षीय कोसा उर्फ खुटा कवासी और 22 वर्षीय लखमा राम कश्यप के रूप में की गई है।