फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three Naxalites died and many injured in encounter between security forces and Naxalites in Sukma

Naxalite Encounter: सुकमा में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़...तीन नक्सली ढेर, कई घायल; ऑपरेशन जारी

Thu, 18 Dec 2025 10:20 AM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा
अमर उजाला नेटवर्क, सुकमा Published by: राहुल तिवारी Updated Thu, 18 Dec 2025 10:20 AM IST
सार

Naxalite Encounter: सुकमा जिले के गोल्लापल्ली इलाके में एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सूत्रों के अनुसार इस मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए हैं। डीआरजी जवानों द्वारा इलाके में घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

 

विज्ञापन
Three Naxalites died and many injured in encounter between security forces and Naxalites in Sukma
ग्रॉफिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Naxalite Encounter: ऑपरेशन में डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) के जवान शामिल हैं, जिन्होंने जंगल और पहाड़ी इलाके की घेराबंदी कर रखी है। इलाके में रुक-रुक कर फायरिंग की आवाजें आ रही हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में तीन माओवादियों के मारे जाने की सूचना है, जिनमें एक महिला माओवादी भी शामिल बताई जा रही है। सूत्र यह भी दावा कर रहे हैं कि मारे गए माओवादी किस्टाराम एरिया से जुड़े तीन एरिया कमेटी मेंबर (ACM) हो सकते हैं, हालांकि इस संबंध में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


इस मुठभेड़ में कई अन्य माओवादी घायल हो सकते हैं, लेकिन उनकी संख्या स्पष्ट नहीं है। इस पूरे घटनाक्रम की पुष्टि सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने की है कि इलाके में मुठभेड़ चल रही है और सर्च ऑपरेशन जारी है। फिलहाल सुरक्षा बल हालात पर नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जानकारी के अनुसार मुठभेड़ में किस्ताराम एरिया कमेटी के तीन माओवादी कैडर मारे गए।

  • मडावी जोगा उर्फ मुन्ना उर्फ जगत- एसीएम, किस्ताराम एरिया कमेटी
  • सोढ़ी बंदी- एसीएम, किस्ताराम एरिया कमेटी
  • नुप्पो बजनी- एसीएम (महिला), किस्ताराम एरिया कमेटी



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed