CG News : कहीं दोस्तों ने की दोस्त की हत्या तो कहीं बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, जंगल में हाथी का तांडव
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गणेशपुर में मामूली बात पर उपजे विवाद के बाद तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गणेशपुर में मामूली बात पर उपजे विवाद के बाद तीन दोस्तों ने मिलकर अपने ही दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने तीनों नाबालिग छात्रों को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
इस संबंध में धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र के तहत आने वाले ग्राम गणेशपुर गांव में शनिवार को चार नाबालिग छात्रों के बीच पुरानी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते यह विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। तीन नाबालिग छात्रों ने अपने ही साथी राजकुमार टोप्पो 14 साल की बेदम पिटाई कर दी जिससे छात्र के शरीर में अंदरूनी चोट लगने की वजह से आज उसकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतक कक्षा 8वीं का छात्र था और होली के समय से मृतक छात्र के साथ इन तीनों का विवाद चल रहा था और मृतक छात्र इन तीनों छात्रों को अपशब्द कहता था जिससे क्षुब्ध होकर तीनों ने मिलकर उसकी बेतहाशा पिटाई कर दी, जिससे छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
जमीन के विवाद में बेटे ने की पिता की हत्या
कबीरधाम जिले में हत्या का मामला सामने आया है। यह मामला कुकदूर थाना क्षेत्र के ग्राम कामठी है, जहां जमीन विवाद के कारण एक सगे बेटे ने अपने पिता को डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। कुकदूर थाना प्रभारी व्यासनारायण चुरेन्द्र ने बताया कि घटना 6 अप्रैल रात की है। आरोपी मनोज कुमार यादव द्वारा अपने पिता गोनाथ यादव उर्फ रामनाथ यादव को गाली गलौच करते हुए मारपीट की।
आरोपी का कहना था कि उसके पिता ने जमीन बेचकर शराब पीने में खर्च कर दिया। अब जो थोड़ा बहुत जमीन बचा है, उसको भी बेचकर शराब पीने में खर्च कर देगा। इसी विवाद के कारण आरोपी मनोज कुमार यादव ने उम्र 30 ने पिता गोनाथ यादव उर्फ रामनाथ यादव की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।
मारपीट से लहूलूहान गोनाथ यादव उर्फ रामनाथ यादव को अस्पताल ले जाया गया, जहां रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार यादव के खिलाफ धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
जशपुर में हाथी के हमले से एक की मौत
जशपुर के लैलूंगा शहर के अंदर घूमने वाले लोनर हाथी ने जंगल में लकड़ी चोरी करने गए एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला। डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बीट फारेस्ट ऑफिसर ने घटना से पहले ग्रामीणों को हाथी के होने की सूचना देते हुए जंगल से खदेड़ा था लेकिन मृतक दुबारा जंगल चला गया था। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है।
दरअसल, जशपुर जिले तपकरा, पत्थलगांव, कुनकुरी और बगीचा रेंज के गांवों में विगत दो दशकों से हाथी-मानव द्वंद्व चल रहा है।इसी का नतीजा है कि कभी इंसानों के द्वारा हाथियों की मौत तो कभी हाथियों के द्वारा इंसानों की मौत की खबर आती है। ताजा घटना तपकरा रेंज के अम्बाकछार गांव से लगे जंगल में घटी है जहां रविवार की शाम 4 बजे के बाद वनकर्मियों द्वारा मना करने के बावजूद डोंगादरहा गांव का अमीर एक्का उम्र 60 वर्ष जंगल में लकड़ी चोरी करने गया था। जहां लैलूंगा रेंज से तपकरा रेंज में आये हाथी से सामना हुआ और हाथी ने उसे कुचलकर मार डाला।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि लोनर हाथी पर ड्रोन से नजर रखी जा रही थी और उसके विचरण क्षेत्र के आसपास के गांवों में लोगों को अलर्ट भी किया जा रहा था। वनमंडलाधिकारी जितेंद्र उपाध्याय ने अमर उजाला से चर्चा में कहा कि ग्रामीणों के द्वारा नशे में और जिद में जंगल जाने के कारण ज्यादातर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं।बीते 10 सालों से वन विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम करने का असर रहा कि हाल के वर्षों में हाथी-मानव संघर्ष में कमी आई है। फिलहाल इस घटना में हम मौके पर हैं और आवश्यक कार्रवाई कर रहे हैं। इस घटना में लकड़ी समेत तीन मोटरसाइकिल जप्त कर ली गई है।
जांजगीर चांपा में जानलेवा हमला करने वाला गिरफ्तार
जांजगीर चांपा जिले में पुरानी रंजिश रखते हुए रास्ता रोककर चाकू से गले में प्राण घातक हमला कर चोट पहुंचाई थी। घटना दिनांक से आरोपी अजय तिवारी फरार था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हमला में उपयोग किए गए चाकू को बरामद किया गया है। आरोपी पर आर्म्स एक्ट की धारा 25,27 और 341,294,506 हत्या की नियत पर धारा 307 के तहत केस दर्ज किया गया है। मामला पामगढ़ थाना क्षेत्र का है।
दरअसल,पीड़ित छवि लाल पटेल(28) वर्ष निवासी धाराशिव ने बताया की ,28 फरवरी की शाम करीबन 4 बजे गांव के सोसायटी से चावल लेने जा रहा था। तभी गांव का रहने वाला अजय तिवारी जोकि पुरानी रंजिश रखता था। उस दिन वह मोटर साइकिल से मेरे पीछे आया और रास्ता को रोककर गली गलौच करने लगा,जान से मारने की धमकी देते हुए अपने पास रखे चाकू को निकालकर गले में हमला कर दिया। जिससे गंभीर चोट आने पर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था।
मुखबिर से सूचना मिली की आरोपी अजय तिवारी (22) वर्ष जोकि जांजगीर से अपने घर धाराशिव जा रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने रास्ते में ही घेरा बंदी कर आरोपी को पकड़ा और पामगढ़ थाना लेकर पहुंची। आरोपी अजय तिवारी से घटना के संबंध में पूछताछ करने पर चाकू से हमला करने की बात स्वीकार की है। वही पीड़ित छवि लाल की चोट अत्यंत अपराध प्रवृत्ति होने पर धारा 307 जोड़ी गई। आरोपी के पास से एक नाग चाकू और घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल CG 11AY 6657 को जब्त किया गया है। आरोपी अजय तिवारी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
जगदलपुर के केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत एक नाबालिग ने शनिवार को अपने पुराने घर के म्यार में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया, 2 दिन तक परिजन अपने पुराने घर को छोड़कर बाकी सभी जगह उसकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन 2 दिन बाद जब घर से बदबू आया, तब परिजनों को नाबालिक के द्वारा फाँसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला का पता चला। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाया वही मामले की जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी सौरभ उपाध्याय का कहना है कि आत्महत्या का कारण फिलहाल अज्ञात है, मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया था, पुलिस टीम के द्वारा पूरी जांच पड़ताल करने के साथ ही मामले की जांच में जुट गए है, वही मृतक के पास से किसी भी प्रकार से कोई सुसाइट नोट बरामद नही किया गया है, इसके अलावा नाबालिक 3 भाई बहनों में सबसे बड़ा था, साथ ही मृतक शासकीय स्कूल में कक्षा 6वीं का छात्र था। इसके अलावा परिजनों का कहना था कि शनिवार को बिना किसी को बताए घर से चला गया, जिसके बाद शाम तक नाबालिक का कोई भी पता नही चलने पर उसकी खोजबीन किया गया।
रविवार को भी परिजन डर के चलते उसकी खोजबीन में लगे रहे, लेकिन 2 दिनों तक कुछ भी पता नही चला, नाबालिक के घर के कुछ कदमों पर ही नाबालिक का एक और पुराना घर है, जहां कोई भी आता जाता नही है, ऐसे में घर से आते बदबू से परेशान जब परिजन वहां पहुँचे तो नाबालिक को साड़ी का फंदा बनाकर म्यार में फांसी में लटके देख पुलिस को सूचना दिया गया, बताया जा रहा है कि मृतक नाबालिक के पिता का निधन कई वर्ष पहले ही हो चुका है, जबकि माँ घर में खेती किसानी के द्वारा ही परिवार का भरण पोषण कर रही थी।
पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया यह घटना आत्महत्या का है, मामले की जांच की जा रही है, कोई भी जानकारी आने के बाद ही आगे के बारे में बताने की बात कही गई है।