{"_id":"681dde6abe48cf7bca0da4da","slug":"three-elephants-created-havoc-in-marwahi-forest-division-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"GPM: 50 दिन बाद मरवाही वन मंडल में लौटे तीन हाथी, जमकर मचाया उत्पात; बच्चा घायल और फसलों-मकानों को नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
GPM: 50 दिन बाद मरवाही वन मंडल में लौटे तीन हाथी, जमकर मचाया उत्पात; बच्चा घायल और फसलों-मकानों को नुकसान
Fri, 09 May 2025 04:25 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 09 May 2025 04:25 PM IST
सार
मरवाही वन मंडल में तीन हाथियों ने तोड़फोड़ कर सात वर्षीय बच्चे को घायल किया। वन विभाग निगरानी कर रहा है। हाथियों के कोरबा की ओर बढ़ने की आशंका है।
विज्ञापन
हाथियों ने मचाया उत्पात
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश में 50 दिन बिताने के बाद तीन हाथियों गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के मरवाही वन मंडल में लौट आया है। बीती रात हाथियों ने सीमावर्ती इलाकों में जमकर उत्पात मचाया। सिवनी के दईगंवा गांव में एक घर की दीवार तड़कर अनाज खाने के दौरान सात वर्षीय बच्चा रुद्र घायल हो गया। उसे मरवाही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हाथियों ने तीन मकानों में तोड़फोड़ की और पांच किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाया। वन विभाग की टीम आसपास के गांवों में मुनादी कर लोगों को जंगल की ओर न जाने की सलाह दे रही है। वर्तमान में हाथी मरवाही वन परिक्षेत्र के घुसरिया परिसर (कक्ष क्रमांक 2049) में हैं। वन मित्र दल उनकी निगरानी कर रहा है। वन विभाग को आशंका है कि हाथी मरवाही, नाका, दानी कुंडी, मटियाडांड, गुल्लीडांड बीट होते हुए कोरबा जिले के पसान की ओर जा सकते हैं।
विज्ञापन