फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three-day fair organized on the banks of Shivnath river on the occasion of Kartik Purnima in Rajnandgaon

Rajnandgaon: शिवनाथ नदी के तट पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर तीन दिवसीय मेले का आयोजन, तैयारियां शुरू

Wed, 22 Nov 2023 04:54 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़)
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) Published by: Digvijay Singh Updated Wed, 22 Nov 2023 04:54 PM IST
सार

तीन दिवसीय मोहारा मेला कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर इस बार 26 नवंबर से शुरू होगा जो की 28 नवंबर तक चलेगा मेले की तैयारी को लेकर नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा सफाई के साथ ही नदी की ओर बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही है।

विज्ञापन
Three-day fair organized on the banks of Shivnath river on the occasion of Kartik Purnima in Rajnandgaon
मोहारा मेले की तैयारियां शुरू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजनंदगांव शहर से लगे शिवनाथ नदी के तट पर लगने वाले जिले के सबसे बड़े तीन दिवसीय मोहारा मेले की तैयारी शुरू कर दी गई है। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यह मेला आयोजित किया जाता है इस वर्ष इस मेले की शुरुआत 26 नवंबर से की जाएगी। शिवनाथ नदी के किनारे घास मैदान में यह मेला आयोजित किया जाएगा जिसकी तैयारियां नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन

 

तीन दिवसीय मोहारा मेला कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर इस बार 26 नवंबर से शुरू होगा जो की 28 नवंबर तक चलेगा मेले की तैयारी को लेकर नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा सफाई के साथ ही नदी की ओर बैरिकेडिंग और पार्किंग व्यवस्था को लेकर तैयारियां की जा रही है। इसके साथ ही मेला स्थल पर लाइट और अन्य व्यवस्था को लेकर भी तैयारी शुरू कर दी गई है। घास मैदान में आयोजित होने वाले मोहारा मेला में बड़ी संख्या में लोग मेला देखने जिले सहित अन्य जिलों से भी लोग यहां पहुंचते हैं और मोहारा मेला का आनंद लेते हैं। 

विज्ञापन

 

मोहारा मेले में यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए सैकड़ो की संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती भी की जाएगी जिसमें विशालकाय झूले और घरेलू सामान सहित खाद्य सामग्रियों की दुकान इस मेले में सजेगी। दूर-दूर से लोग मेला देखने यहां पहुंचते हैं शिवनाथ नदी तट पर शिव मंदिर और हनुमान मंदिर है इस मंदिर में भगवान भोले की पूजा अर्चना के साथ ही मेले की शुरुआत होती है। और लोग शिवनाथ नदी में डुबकी लगाते हैं और कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर यह मेला आयोजित किया जाता है इसके साथ ही इस मेले में लोक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी जाती है मोहारा मेला को लेकर तैयारियां जिला प्रशासन और नगर निगम के द्वारा की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed