फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three brothers and sisters burnt alive due to arson in Mainpat in Surguja

Surguja: मैनपाट में आगजनी से तीन भाई बहन जिंदा जले, बाहर से दरवाजा बंद कर खाना खाने गई थी मां

Sun, 14 Apr 2024 05:36 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा
अमर उजाला नेटवर्क, सरगुजा Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 14 Apr 2024 05:36 PM IST
सार

सरगुजा जिला के मैनपाट में शनिवार की देर रात आगजनी से घास के घर में सो रहे तीन मासूम बच्चे जिंदा जल गये। 

विज्ञापन
Three brothers and sisters burnt alive due to arson in Mainpat in Surguja
घर में आग लगने से तीन बच्चों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरगुजा जिला के मैनपाट में शनिवार की देर रात आगजनी से घास के घर में सो रहे तीन मासूम बच्चे जिंदा जल गये। जिन तीन बच्चों की मौत हुई है वह मांझी जनजाति के हैं और गरीबी के कारण घास फूस के घर में रहने के लिए मजबुर थे। घटना इतनी हृदय विदारक थी कि देखने वाले सहम उठे। दो भाई-बहन की लाश एक दूसरे से चिपकी हुई थी, जबकि एक और मासूम की बॉडी उसी कमरे में अलग पड़ी हुई थी। जिस तरीके से दोनों की लाश आपस में एक-दुसरे के आगोश में थी, अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी बड़ी बहन ने अपने छोटे भाई को बचाने के लिए काफी कोशिश की होगी लेकिन वह नहीं बचा पाई और तीनों की जलने से मौत हो गई।  

विज्ञापन

 

जानकारी के अनुसार मैनपाट के बरीमा पकरीपारा निवासी देव प्रसाद मांझी जो कि महाराष्ट्र पुणे में मजदूरी का काम करता है।उसकी पत्नी सुधनी मांझी अपने चार बच्चों के साथ मिट्टी के दीवार और घास फूस की छत में रह रहे थे। शनिवार की रात सुधनी मांझी अपने 3 बच्चे गुलाबी उम्र 8 वर्ष,सुषमा उम्र 5 वर्ष व 2 वर्षीय पुत्र राम प्रसाद को घर में सुलाकर रात्रि 10 बजे घर के बाहर का सीटकनी लगाकर अपनी बड़ी पुत्री के साथ पास में ही गांव में कहीं किसी कार्यक्रम में खाना खाने गई हुई थी। रात्रि 2 बजे के आसपास उसके घर मे भीषण आग लग गई और सिटकनी बंद होने से तीनों मासूम बच्चे बाहर नहीं निकल पाए और जिंदा जल गये। 

विज्ञापन

 

आग लगने की जानकारी सुधनी मांझी के पड़ोसियों को सबसे पहले रात्रि ढाई बजे लगी जब वह भी उसी कार्यक्रम से दावत खाकर पहुंचे थे,तब वह देखे कि घर में भीषण आग लगी हुई थी और बड़ी-बड़ी लपटे उठ रही है, पड़ोसियों ने आग बुझाने की कोशिश की लेकिन आग नहीं बुझ पाई। कई घंटे के मशक्कत के बाद जब वह आग पर काबू पाए तो तब तक तीनों जलकर खाक हो चुके थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

चूल्हे से आग लगना हो रहा प्रतीत- एडिशनल एसपी 
सरगुजा एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लों से आगजनी  के संदर्भ में बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि महिला का घर मिट्टी के दिवार और घास फूस और प्लास्टिक के छत से बना था,जांच में प्रथम दृश्या जो सामने आया है घर के अंदर चूल्हा में आग होगा उसी से किसी कारणवश आग चूल्हे से ही फैली होगी जिससे यह घटना हुई।पुलिस मामले की जांच कर रही है, एफएसएल की टीम ने भी जांच की है,रिपोर्ट आने के बाद खुलासा हो सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed