फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   three arrested in case of train hijack

ट्रेन हाईजैक मामले में तीन गिरफ्तार, उपेंद्र पर इनाम

Fri, 08 Feb 2013 02:09 PM IST
रायपुर/इंटरनेट डेस्क
रायपुर/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 08 Feb 2013 02:09 PM IST
विज्ञापन
three arrested in case of train hijack

जनशताब्दी एक्सप्रेस को अपने कब्जे में लेकर डकैत उपेंद्र सिंह को छुड़ाने वाले आठ आरोपियों में से तीन को पुलिस ने 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है। जबिक उपेंद्र और उसके तीन साथी पुलिस को चकमा देकर भाग गये। डीजीपी ने उपेंद्र की सूचना देने वाले को 50 हजार रूपये इनाम देने की घोषणा की है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार किये गये आरोपियों में गया का सजींव सिंह, टिंकू और भिलाई खुर्सीपुर का शंकर उर्फ सोनू शामिल है। इन्हे पुलिस ने वीरवार सुबह दुर्ग जिले के खम्हरिया गांव के खार में पकड़ा। ये तीनों पाटन के खम्हरिया गांव के पास कार पलटने के बाद भाग निकले थे। तीनों गांव के बाहर एक खेत के पैरावट में छिपे हुए थे।
विज्ञापन


साथ ही इस मामले में एसपी रतनलाल डांगी ने लापरवाही बरतने के आरोप में हवलदार वीरेंद्र सिंह, सिपाही सचित शर्मा और आशाराम भास्कर को सस्पेंड कर दिया है। इन पर आरोप है कि निर्देश मिलने के बावजूद भी उपेंद्र को पेशी पर ले जाने के दौरान तीनों अपने साथ कोई हथियार नहीं ले गये थे। इनके खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दिये गये हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस व जेल प्रशासन इस मामले को लेकर आपस में भिड़ गये हैं और दोनों एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। बिलासपुर सेंट्रल जेल के अधीक्षक एसके मिश्रा का कहना है कि उन्होंने लिखित पत्र लिखकर कैदियों के लिए सशस्त्र गार्ड मांगे थे। इसके बाद भी पुलिस ने बिना हथियार के गार्ड को भेज दिया। वहीं एसपी रतनलाल डांगी ने जेल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सिपाही सशस्त्र नहीं थे तो जेल अफसरों को कैदी को हैंडओवर ही नहीं करना चाहिये था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed