फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three and a half lakh employees will not be transferred due to cg government transfer policy, Congress alleag

CG: सरकार की ट्रांसफर नीति से साढ़े तीन लाख कर्मचारियों को नहीं होगा तबादला, कांग्रेस ने लगाया भेदभाव का आरोप

Fri, 06 Jun 2025 04:11 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Fri, 06 Jun 2025 04:11 PM IST
सार

CG Politics: कांग्रेस ने साय सरकार की तबादला नीति पर सवाल उठाये हैं। उसका कहना है कि सरकार ट्रांसफर नीति में कर्मचारी-कर्मचारी में ही भेदभाव कर रही है।

विज्ञापन
Three and a half lakh employees will not be transferred due to cg government transfer policy, Congress alleag
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कांग्रेस ने साय सरकार की तबादला नीति पर सवाल उठाये हैं। उसका कहना है कि सरकार ट्रांसफर नीति में कर्मचारी-कर्मचारी में ही भेदभाव कर रही है। ट्रांसफर नीति से शिक्षा, पुलिस, परिवहन, खनिज, वाणिज्य, पंजीयन विभाग के साढ़े तीन लाख कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है। राज्य सरकार की ये कैसी ट्रांसफर नीति है। 
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने ट्रांसफर नीति से शिक्षा, पुलिस, परिवहन, खनिज, वाणिज्य, पंजीयन विभाग के कर्मचारियों को बाहर करने पर कहा किप्रदेश में लगभग 4.50 लाख सरकारी कर्मचारी हैं, जिसमें से शिक्षा विभाग में 2.50 लाख शिक्षक, पुलिस विभाग में 70 हजार से अधिक कर्मचारी, परिवहन विभाग खनिज विभाग, वाणिज्य विभाग, पंजीयन विभाग मिलाकर लगभग 40 हजार कर्मचारी है। यह कैसी नीति है जिससे कर्मचारी वर्ग के 80 प्रतिशत लोगों को बाहर रखा गया है। सरकार इनके साथ भेदभाव कर रही है। इनके अधिकारों का हनन कर रही है। ये कर्मचारियों के साथ अन्याय है।
विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि ट्रांसफर के नाम से भाजपा के सरकार के मंत्री अंधाधुन लेनदेन करेंगे। ट्रांसफर के इंतजार करें अधिकारी कर्मचारियों की मजबूरी का फायदा उठाएंगे। तहसीलदारों के ट्रांसफर के समय तहसीलदार संघ ने सूची और प्रमाण के साथ करोड़ों रुपए की लेन-देन का आरोप राजस्व मंत्री को पर लगाया था जिसकी जांच अब तक नहीं हुई है, बल्कि सरकार ने दबाव पूर्वक तहसीलदार संघ के पदाधिकारी के पर कार्यवाही की है भाजपा का एक ही काम है भ्रष्टाचार करना। भाजपा ट्रांसफर उद्योग चलाने के लिए जानी जाती है यह ट्रांसफर नीति नहीं बल्कि कर्मचारियों से वसूली अभियान की शुरुआत की है कर्मचारियों का ट्रांसफर नियमानुसार  किया जाए बिना दबाव के किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed