फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three active Naxalites arrested with explosives in Bijapur

Bijapur: तीन सक्रिय नक्सली विस्फोटक के साथ गिरफ्तार, कॉर्डेक्स वायर, जिलेटिन, गन पावडर व अन्य सामाग्री बरामद

Fri, 06 Sep 2024 06:53 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 06 Sep 2024 06:53 PM IST
सार

बीजापुर में सुरक्षाबल के जवानों की संयुक्त कार्रवाई में तीन सक्रिय नक्सलियों को सारकेगुड़ा व पेगड़ापल्ली के बीच जंगलों से विस्फोटक के साथ पकड़ा गया। इनके कब्जे से कॉर्डेक्स वायर, जिलेटिन, गन पावडर सफेद एवं काला, डेटोनेटर व दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है। 
 

विज्ञापन
Three active Naxalites arrested with explosives in Bijapur
तीन नक्सली गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत शुक्रवार को सुरक्षाबलों को सारकेगुड़ा व पेगड़ापल्ली के जंगलों में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सूचना के बाद बासागुड़ा थाना, डीआरजी व कोबरा 210 की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना हुई थी। अभियान के दौरान सारकेगुड़ा व पेगड़ापल्ली के बीच जंगलों से तीन संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया। 

विज्ञापन


पूछताछ करने पर अपना नाम जनमिलिशिया सदस्य कुड़ामी सोमलू (30) पुत्र देवानिवासी आउटपल्ली, मिलिशिया सेक्शन कमाण्डर लिंगु सेमला उर्फ लिंगा (26) पुत्र रामा सेमला उम्र निवासी कोरसागुड़ा व आरपीसी अध्यक्ष सोमलू कड़ती (50) पुत्र स्व. कड़ती भीमा  निवासी सुकनपल्ली बताया। सभी तर्रेम थाना क्षेत्र जिला बीजापुर के रहने वाले हैं। इनके कब्जे से कॉर्डेक्स वायर, जिलेटिन, गन पावडर सफेद एवं काला, डेटोनेटर व दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद किया गया है। 
विज्ञापन


पूछताछ करने पर प्लाटून नम्बर 10 के कमांडर मल्लेश के द्वारा सारकेगुड़ा पुलिया के पास सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बम लगाने के लिए सामग्री उपलब्ध कराया गया था। पकड़े गये नक्सलियों  के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता एवं विस्फोटक पदार्थ अधिनियम की धाराओं में वैधानिक कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्ययालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed