फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Three accused of theft of Rs 10 lakh arrested in Rajnandgaon

Rajnandgaon: 10 लाख रुपये की चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, उत्तर प्रदेश से आकर वारदात को देते थे अंजाम

Tue, 27 Feb 2024 10:37 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 27 Feb 2024 10:37 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से कार से आकर आरोपियों द्वारा घर की रेकी करते हुए सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। शहर के महेश नगर में भी आरोपियों ने 25 फरवरी को चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

विज्ञापन
Three accused of theft of Rs 10 lakh arrested in Rajnandgaon
चोरों के पास से बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूने मकान में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों को बसंतपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम ने गिरफ्तार किया है, आरोपियों द्वारा सूने मकान का ताला तोड़कर नकद और सोने-चांदी को मिलाकर 10 लाख रुपये का माल पार दिया है। शातिराना तरीके से उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से कार से आकर पूरी घटनाक्रम को अंजाम दिया गया था। मामले में शामिल शाहरुख खान और उसके दो अन्य चोर साथी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


राजनांदगांव शहर के महेश नगर में 25 फरवरी को सूने मकान का ताला तोड़कर आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जहां अलमारी में रखी नकदी और सोने-चांदी के जेवराज चोरी कर लिए थे। पूरे मामले की जांच बसंतपुर थाना पुलिस और साइबर सेल की टीम द्वारा की जा रही थी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने एक सिल्वर कार जो संदिग्ध वाहन थी, उसे ट्रेस किया। जहां आसपास के प्रदेश की पुलिस को अलर्ट किया गया।
विज्ञापन


सीसीटीवी की मदद से पता चला कि मध्य प्रदेश की ओर यह कार गई है, जहां जबलपुर पुलिस की मदद से राजनांदगांव पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से पांच लाख 63 हजार रुपये नकद सोने-चांदी के जेवराज, बरामद किया है। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से कार से आकर आरोपियों द्वारा चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता था। मामले में शाहरुख खान और दो अन्य साथी चोरों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से कार से आकर आरोपियों द्वारा घर की रेकी करते हुए सूने मकान में चोरी की वारदात को अंजाम दिया जाता था। शहर के महेश नगर में भी आरोपियों ने 25 फरवरी को चोरी की घटना को अंजाम दिया, जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। अमित पटेल, सीएसपी राजनांदगांव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed