फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Thousands of people gathered in support of MLA Brihaspati Singh

Balrampur: विधायक बृहस्पति सिंह के समर्थन में जुटे हजारों लोग, बाहरी प्रत्याशी के विरोध में की नारेबाजी

Tue, 10 Oct 2023 08:13 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर, छत्तीसगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 10 Oct 2023 08:13 PM IST
सार

एसडीएम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कार्यक्रम को बंद कराया वहीं कार्यकर्ताओं के द्वारा बाहरी प्रत्याशी नहीं चलेगा की जोरदार नारेबाजी करते हुए पुराना बस स्टैंड तक रैली निकाली गई।

विज्ञापन
Thousands of people gathered in support of MLA Brihaspati Singh
कांग्रेस महासम्मेलन का आयोजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलरामपुर में स्थानीय साप्ताहिक बाजार परिसर में विधायक बृहस्पति सिंह के समर्थन में कांग्रेस महासम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में रामानुजगंज विधानसभा से कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद रैली आयोजित थी लेकिन चुनाव की तिथि की घोषणा के साथ लगी आचार संहिता के बीच एसडीएम के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। कार्यक्रम को बंद कराया वहीं कार्यकर्ताओं के द्वारा बाहरी प्रत्याशी नहीं चलेगा की जोरदार नारेबाजी करते हुए पुराना बस स्टैंड तक रैली निकाली गई।

विज्ञापन


कांग्रेस नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अशोक जायसवाल ने कहा कि बीते पांच वर्ष तक लगातार विधायक बृहस्पति सिंह क्षेत्र वासियों के सुख-दुख के साथी रहे उन्होंने लगातार क्षेत्र में विकास कार्य किया ऐसे में उन्हें पुनः मौका मिलना चाहिए। जिन्होंने क्षेत्र में लगातार कार्य किया उन्हें ही टिकट मिलना चाहिए। आदिवासी किसान कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अरुण तिर्की ने कहा कि रामानुजगंज विधानसभा में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य बृहस्पति सिंह ने किया है हर एक कार्यकर्ता के मान सम्मान को बढ़ाया है उन्हें पुनः टिकट मिलना चाहिए ताकि आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का जीत सुनिश्चित हो। 

विज्ञापन


आम सभा के बाद रैली करने की योजना थी परंतु इस बीच चुनाव तिथि के घोषणा के साथी आदर्श आचार संहिता लागू होने पर रैली को रद्द किया गया। वहीं कार्यक्रम को बंद कराने एसडीएम के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचा जिनके द्वारा कार्यक्रम को बंद कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed