{"_id":"667d1c44f28c629af00f4e7a","slug":"thieves-steal-lakhs-of-rupees-from-secl-cmo-house-in-korba-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटी की शादी की थी तैयारी: एसईसीएल सीएमओ के घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपये के गहने और नकदी की पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटी की शादी की थी तैयारी: एसईसीएल सीएमओ के घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपये के गहने और नकदी की पार
Thu, 27 Jun 2024 01:31 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 27 Jun 2024 01:31 PM IST
सार
कोरबा में एसईसीएल कुसमुंडा चिकित्सा विभाग के मुख्याधिकारी के घर में चोरी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रात के वक्त वे कहीं बाहर गए थे। इस दौरान चोरों ने गहने व नकदी चोरी कर ली। उन्होंने अपनी बेटी की शादी के लिए नकदी व गहने रखे हुए थे।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत विकास नगर ऑफिसर कॉलोनी में स्थित C5 में बुधवार रात बड़ी चोरी हुई। यहां रहने वाले एसईसीएल कुसमुंडा चिकित्सा विभाग के मुख्याधिकारी अरविंद कुमार के घर को चोरों ने निशाना बनाया। उन्होंने अपने घर हुई चोरी की सूचना कुसमुंडा थाना पुलिस को दी, जिस पर कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, डॉग स्क्वायड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी सूचना दी गई, जो मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए।
विज्ञापन
भीड़भाड़ वाले इलाके में चोरी की घटना से कॉलोनी में हड़कंप मच गया। चोर पीछे दीवार कूदकर घर में घुसे, जिसकी वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सोने चांदी के गहने और बड़ी मात्रा नकदी घर की अलमारी में रखी हुई थी। जिस वक्त ये घटना हुई घर पर कोई नहीं था। सूनेपन का फायदा उठाकर चोर बड़ी आसानी से घर में घुसकर हाथ साफ कर गए।
विज्ञापन
मकान मालिक अरविंद ने बताया कि वह और उनकी पत्नी किसी काम से बाहर गए हुए थे। जब देर रात वापस आए और ताला खोलकर अंदर घुसे तब सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। घर के पीछे दीवार से कूदकर अंदर घुसे थे। उनकी एक बेटी है, जो बाहर जॉब कर रही है। कुछ दिनों बाद उसकी शादी होने वाली थी और शादी के लिए गहने और नकदी रकम रखे हुई थी, जिसे चोरों ने पार कर दिया।
विज्ञापन
कुसमुंडा थाना प्रभारी रूपक शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते है पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर सूक्ष्मता और सघनता के साथ जांच कर रही है। पुलिस दावा कर रही है कि जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।