फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   There will be thundershowers in Chhattisgarh know what the weather will be like for the next 5 days

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में गरज-चमक के साथ पड़ेंगी बौछारें, गर्मी से राहत, जानें आगामी 5 दिन कैसा रहेगा मौसम

Fri, 11 Apr 2025 10:39 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 11 Apr 2025 10:39 AM IST
सार

CG Weather News: छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है। तेज धूप और भीषण गर्मी से लोगों के लिए राहत की खबर है। सुबह से तेज धूप का असर देखने को मिल रहा है, लेकिन नमी की मात्रा बढ़ने से हल्की ठंडी हवाएं चल रही है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं।

विज्ञापन
There will be thundershowers in Chhattisgarh know what the weather will be like for the next 5 days
Chhattisgarh Weather - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ में मौसम ने करवट ली है। तेज धूप और भीषण गर्मी से लोगों के लिए राहत की खबर है। सुबह से तेज धूप का असर देखने को मिल रहा है, लेकिन नमी की मात्रा बढ़ने से हल्की ठंडी हवाएं चल रही है। प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवा के साथ हल्की मध्यम बारिश के आसार हैं। शाम के समय मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश में मौसम आंशिक मेघमय रहने की संभावना है।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिनों में एक-दो जगहों पर गरज-चमक के साथ तेज हवा चलने और हल्की मध्यम बारिश की संभावना है। इस बीच यहां अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। बंगाल की खाड़ी के पश्चिम मध्य और उससे सटे दक्षिण पश्चिम भाग पर एक सुस्पष्ट निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इन क्षेत्रों में चक्रवती परिसंचरण मध्य क्षोभमंडल स्तर तक फैला हुआ है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदल हुआ है। 
विज्ञापन


आगामी पांच दिनों तक ऐसे रहेगा मौसम 
आज शुक्रवार को प्रदेश में एक-दो जगह पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। वहीं एक-दो जगह पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना है। बीते दिन गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई हिस्सों में शाम के समय बूंदाबांदी हुई। कई हिस्सों में तेज हवाओं और गरज चमक हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजनांदगांव रहा सबसे गर्म इलाक
बीते दिनों की तुलना में प्रदेश में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे रहा है। राजनांदगांव में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा। रायपुर में 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed