{"_id":"655e2087eab8e109e20b72b2","slug":"there-was-stir-after-the-dead-body-of-woman-was-found-in-dantewada-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: घर के पास महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, घरवालों के साथ कार्यक्रम में होने गई थी शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: घर के पास महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप, घरवालों के साथ कार्यक्रम में होने गई थी शामिल
Wed, 22 Nov 2023 09:09 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, दंतेवाड़ा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 22 Nov 2023 09:09 PM IST
सार
दंतेवाड़ा जिले में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही गला दबाकर महिला की हत्या की गई है। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस शव मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दंतेवाड़ा जिले के बारसूर थाना क्षेत्र के जोड़ातरई गांव में एक युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने पहले युवती के गला घोंटकर उसकी हत्या की। इसके बाद शव को सड़क में फेंककर भाग निकले। घटना के बाद आरोपियों ने शव को घर से कुछ ही मीटर दूरी पर फेंका।
विज्ञापन
बारसूर थाना प्रभारी ने बताया कि जोड़ातरई गांव के बांधीपारा की रहने वाली युवती अपने घरवालों के साथ गांव में एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। रातभर नाच-गाना करने के बाद तड़के तीन से चार बजे के बीच अकेली घर लौट रही थी। रास्ते में अज्ञात लोगों ने उसकी हत्या कर दी। सुबह जब कार्यक्रम से ग्रामीण अपने-अपने घर लौट रहे थे तो उन्होंने युवती का शव को देख पुलिस के साथ ही परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस कहना है कि शुरुआती जांच में गला घोंटकर हत्या करना लग रहा है। शरीर पर चोट के भी निशान हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन